हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BECIL Recruitment 2022: एमटीएस पदों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
BECIL recruitment 2022

BECIL MTS Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एमटीएस अनुबंध पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 50 एमटीएस रिक्तियों को भरना है।

आयु सीमा
18 अगस्त को 45 वर्ष तक

शैक्षिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से मैट्रिक। कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में काम किया होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये लागू होंगे।

BECIL MTS Recruitment 2022 Official Notice

BECIL MTS Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
-बेसिल के आधिकारिक वेबसाइट becilregistration.com पर जाएं।
-नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
-एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद, पोर्टल पर लॉग इन करें और पद के लिए आवेदन करें।
-आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

(Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें