Job Opportunity: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डीईओ, ईएमटी, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, एमटीएस और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BECIL Bharti 2023: कुल 110 पदों पर होगी भर्ती
पदों का विवरण
जिन 110 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इनमें जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट के लिए 1, एमटीएस के लिए 18, डीईओ के लिए 28, टेक्नोलॉजिस्ट (ओटी) के लिए 8, पीसीएम के लिए 1, ईएमटी के लिए 36, ड्राइव के लिए 4, एमएलटी के लिए 8, पीसीसी के लिए 3, रेडियोग्राफर के लिए 2 और लैब अटेंडेंट के लिए 1 पद शामिल है।
आवेदन शुल्क
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला/और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 885 रुपये भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 531 रुपये निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
आपको बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए सैलरी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सैलरी से संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।
योग्यता
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। 10वीं पास से लेकर बैचलर डिग्री तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Sarkari Naukri: भारतीय डाक विभाग में नौकरी का मौका, 10वीं पास करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BECIL Bharti 2023: ऐसे करे आवेदन
सबसे पहले BECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.besil.com पर जाएं।
इसके बाद, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे करियर पेज पर जाएं।
पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें
अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जानकारियों को सही-सही भरें।
फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म को जमा करें।
भविष्य के लिए आप आवेदन की हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
यहां क्लिक करके सीधा अप्लाई करें।
संबंधित खबरें
SBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
19 hrs agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
6 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
12 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
14 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
16 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
16 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
17 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
17 days agoअग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines