Amazon India ने शहरों में निकालीं एक लाख वैकेंसी, फेस्टिव सीजन को देखते उठाया बड़ा कदम

Amazon India Jobs: एक तरफ जब कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं, ऐसे में अमेजन इंडिया ने लाखों को नौकरी पर रखा है। अमेजन इंडिया ने ये फैसला त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया है।

Amazon India Jobs

Amazon India Jobs: देशभर में दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान लोग खूब शॉपिंग करते हैं। इसी को देखते हुए अमेजन इंडिया ने लाखों कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमेजन इंडिया ने तेज और विश्वसनीय डिलीवरी करने के लिए आगामी त्योहारी सीजन से पहले 1.1 लाख से अधिक नौकरियां दी हैं।

विज्ञापन

अमेजन इंडिया ने ये भर्तियां मुंबई, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में की हैं। लाखों लोगों को नौकरी पर रखने का मकसद तेजी के साथ सामान की डिलीवरी करना है।

विज्ञापन

1 लाख से ज्यादा भर्तियां

कंपनी के बयान में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के हवाले से कहा गया, ‘भारत में 1 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की अमेजन का एक सराहनीय कदम है।’ उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि कंपनी इन भूमिकाओं के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों को काम पर रख रही है।’ आपको बता दें कि कंपनी ने हजारों महिलाओं और लगभग 1900 विकलांग लोगों को काम पर रखा है।

विज्ञापन

त्योहार में बढ़ेंगे ऑर्डर

भारत में दीपावली का त्योहार आने वाला है। इसपर कंपनी का कहना है कि ‘हम इस त्योहारी सीजन में भारत में हर उस जगह पर डिलीवरी करेंगे जहां तक हमारी पहुंच है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 1.1 लाख से ज्यादा लोगों को काम पर रखा है। अमेजन इंडिया के ऑपरेशंस के वीपी अभिनव सिंह ने कहा, ‘इस दौरान ऑर्डर में बहुत बढ़ोतरी देखी गई है।’

विज्ञापन

आपको बता दें कि अमेजन इंडिया ने प्रोजेक्ट आश्रय जैसी पहल भी शुरू की है जो दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में डिलीवरी करने वालों के लिए आराम करने की जगह देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ