AIIMS Recruitment 2023: एम्स नागपुर में निकली भर्तियां, आज से आवेदन शुरू, अप्लाई करने के लिए यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

AIIMS MBBS Admissions 2023
Edited By Niharika Gupta

AIIMS MBBS Admissions 2023
AIIMS Nagpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (AIIMS) नागपुर ने फैकल्टी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक साइट aiimsnagpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 58 पदों को भरेगा। वहीं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 24 जून, 2023 को शुरू होगी और 23 जुलाई, 2023 को बंद होगी।
अधिसूचना के अनुसार इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस/डीएम डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 50 / 58 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई टीए / डीए देय नहीं होगा। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल रूप से फिट होना होगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भरे हुए फॉर्म को कार्यकारी निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 के पते पर 31 जुलाई 2023 तक भेज दें।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 2,000/-, एससी/एसटी वर्ग के लिए रु. 500/-. . आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है। सेवानिवृत्त संकाय (अनुबंध के आधार पर आवेदन करने वाले), प्रतिनियुक्ति के आधार पर पद के लिए आवेदन करने वालों और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: