AIIMS INI SS 2023 Admit Card: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (AIIMS INI SS July Session 2023) एडमिट कार्ड आज, 21 अप्रैल को जारी होने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय महत्व के सुपर-स्पेशियलिटी प्रवेश परीक्षा संस्थान, आईएनआई एसएस 2023 जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – aiimsexams.ac.in से उनका एडमिट कार्ड चेक कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि
एम्स परीक्षा कैलेंडर 2023 के अनुसार, स्टेज 1 के लिए एम्स आईएनआई एसएस 2023 परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 5 मई, 2023 को जारी किया जाएगा। विशेष रूप से, एम्स आईएनआई एसएस परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड के साथ, एम्स रोल नंबर भी अलॉट करता है और उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र को अंतिम रूप देता है। साथ ही, एम्स आईएनआई एसएस 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है। ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे दिए इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
AIIMS INI SS 2023: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- दिखाई देने वाले होमपेज पर, एम्स आईएनआई एसएस टैब और फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- मांगी गई यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
एम्स आईएनआई एसएस 2023 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को एम्स-नई दिल्ली और अन्य छह एम्स, पीजीआईएमईआर, निम्हान्स, जिपमर और एससीटीआईएमएसटी में डीएम/एमसीएच (3 साल)/ और एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, एम्स ने 17 अप्रैल को 8 सीटों को जोड़ने की घोषणा की।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
23 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
4 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
12 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
13 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines