IAF Agniveer Recruitment Resgistration Details: भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने अग्निवीर योजना के तहत आवेदन जारी कर दिया है। सेना में जाने की इच्छा रखने वाले युवा अग्निवीर स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि अग्निवीर में जाने के लिए क्या आयु सीमा और योग्यता निर्धारित की गई है?
आवेदन की तारीख
IAF में अग्निवीर भर्ती का आवेदन आज यानी 8 जुलाई से शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे से बाद से छात्र अग्निवीर वायु के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। 28 जुलाई की रात 11 बजे रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।
आयु सीमा
IAF के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच जन्में युवा अग्निवीर वायु में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 17.5 से लेकर 21 साल निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
अविवाहित होना जरूरी
पुरुष और महिलाएं दोनों अग्निवीर में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अग्निवीर वायु में भर्ती की एक शर्त शादी ना करना भी है। अविवाहित युवा ही आवेदन करने के योग्य होंगे। वहीं 4 साल की नौकरी के दौरान भी उन्हें विवाह करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
Indian Air Force Agniveer Recruitment Notification पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए गणित, भैतिक विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों से 12वीं पास होना आवश्यक है। 12वीं में 50 प्रतिशत नंबर और सिर्फ अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक से पास होना भी जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से 50 प्रतिशत अंक के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु के लिए आवेदन भर सकते हैं। वहीं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ डिप्लोमा की डिग्री भी होनी चाहिए।
सैलरी
अग्निवीर वायु भर्ती में चयन होने के बाद छात्रों को 4 साल तक सर्विस करनी होगी। इसके बाद 25 प्रतिशत युवाओं को पर्मानेंट कमीशन में नियुक्त किया जाएगा और 75 प्रतिशत युवा सेवा मुक्त हो जाएंगे। अग्निवीर वायु की शुरुआती सैलरी 30 हजार होगी। हर साल सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी और 48 लाख का जीवन बीमा भी दिया जाएगा। 4 साल बाद सेवा मुक्त होने वाले युवाओं को 10 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज मिलेगा।
3 फेज में होगी परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में वैकल्पित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा कंडक्ट करवाई जाएगी। दोनों चरण पास करने के बाद युवाओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। इसी के आधार पर भारतीय वायुसेना के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पति से मिला धोखा, 15 दिन में टूटी शादी; UPSC पास करने का लिया संकल्प और बन गई IRS ऑफिसर
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
1 day agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
1 day agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
3 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
4 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
10 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
16 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
18 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
20 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines