Agniveer Bharti: इंडियन आर्मी में अपनी जगह बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक खास मौका है। अग्निवीर भर्ती के लिए नई तारीख जारी कर दी गई है। इसके लिए भर्ती रैली 24 दिसंबर से 05 जनवरी तक आयोजित की जाएगी इसे सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में शुरू किया जा रहा है। इसमें 13 जिलों के युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे में आपको ये सुनहरा मौका आपको बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए।
अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी जोर-शोर से चालू हो चुकी है, जिसमें भर्ती रैली के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कब शुरू होगी भर्ती?
13 जिलों में अग्निवीर भर्ती के तहत भारतीय सेना की ओर से 24 दिसंबर से 05 जनवरी तक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होगी। रैली में प्रदेश के 13 जिलों के कैंडिडेट शामिल होंगे। ये रैली सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के कैंडिडेट के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती को लेकर सेना के अधिकारियों ने स्टेडियम और उसके आसपास की जगहों का निरीक्षण किया।
अग्निवीर भर्ती
आयोजित की गई मीटिंग
अग्निवीर भर्ती रैली लेकर बीते मंगलवार को इससे संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग रखी गई है। इसमें जिलाधिकारी प्रशासन डा. अर्चना द्विवेदी ने अपनी अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नए ऑडिटोरियम में भर्ती की तैयारियों को लेकर बातचीत की। इस मीटिंग में भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले भी शामिल हुए, उन्होंने अधिकारियों को रैली की व्यवस्था और जरूरतों से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
शामिल होंगे 15 हजार कैंडिडेट
सत्यजीत बेबले बताया कि इस भर्ती रैली में रोज 1500 कैंडिडेट आएंगे यानी की 10 दिनों में लगभग 15 हजार कैंडिडेट इसमें हिस्सा लेंगे। अपर जिलाधिकारी ने इस रैली से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई, लाइट, शौचालय, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा आदि की सही व्यवस्था होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
5 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
11 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
13 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
15 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
15 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
15 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
15 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
16 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines