हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती के चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पहले इस टेस्ट को करना होगा पास

विज्ञापन
Agnipath Scheme

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तय सेंटरों पर एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम होंगे। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी।  इसके बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पहला ऑनलाइन एग्जाम अप्रैल 2023 में कराया जाएगा।

अप्रैल में होगा बदली व्यवस्था के तहत एग्जाम

भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पहला ऑनलाइन एग्जाम अप्रैल 2023 में लगभग 200 केंद्रों पर कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 फरवरी के आसपास शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।

अब तीन स्टेप में होगी भर्ती

1- ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस टेस्ट

विज्ञापन

2- फिजिकल टेस्ट

3- मेडिकल टेस्ट

विज्ञापन

बता दें कि अग्निवीर भर्ती रैलियों में लाखों की संख्या में युवा पहुंचते थे। इस नई व्यवस्था से अब अभ्यर्थियों की भीड़ एक साथ एक जगह पर जमा नहीं हो पाएगी।

अब तक फिजिकल टेस्ट पहले होता था

अब तक अग्निवीर भर्ती के तहत फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होते थे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाता था। अब तक 19 हजार अग्निवीरों की जॉइनिंग हो चुकी है। अगले कुछ सप्ताह में 21 हजार और अग्निवीर जॉइन करेंगे।

विज्ञापन

क्या है अग्निवीर योजना?

अग्निवीर योजना भारतीय सेना की है। इसकी शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। इसके जरिए इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए जवानों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की भर्ती 4 साल के लिए होगी। इसके बाद 25 फीसदी युवाओं की स्थाई भर्ती की जाएगी। 75 फीसदी को घर भेज दिया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 17.5 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना अग्निवीर SSC, MR भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola