Agniveer Bharti 2024-25: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सेना ने कहा है कि सभी अग्निवीर श्रेणियों में ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम का रजिस्ट्रेशन 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार से अग्निवीर क्लर्क लेवल के लिए जनरल एंट्रेंस एग्जाम के साथ ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होगा। इससे पहले, चार जनवरी को एक्स पर किए गए एक पोस्ट में सेना ने बताया था कि सभी अग्निवीर श्रेणियों में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू हो रहा है। केवल अग्निवीर क्लर्क श्रेणी के लिए पहली बार सीईई के साथ ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट शुरू किया जा रहा है।
हर साल अग्निवीरों की होती हैं भर्तियां
बता दें कि भारतीय सेना हर साल अग्निवीर के लिए भर्तियां निकालती है। इस भर्ती के जरिए युवा आर्मी, नेवी और एयरफोर्ट में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती सिर्फ चार साल के लिए होती है। इनमें से केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही रेगुलर कैडर के लिए रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: IIT-Bombay के स्टूडेंट्स पर हुई पैसों की बारिश, किसी को एक करोड़ का ऑफर तो कोई जाएगा विदेश
साढ़े 17 से 21 साल के युवाओं की भर्ती
अग्निवीर के लिए साढ़े 17 से 21 साल के युवाओं की भर्ती की जाती है। अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जामिनेशन (CEC) और फिजिकल टेस्ट को पास करना होता है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाता है। फिर फाइनल मेरिट तैयार होती है, जिसमें जगह पाने वाले अभ्यर्थियों का आर्मी में नौकरी पाने का सपना पूरा होता है।
यह भी पढ़ें: RPF Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए 2000 से ज्यादा वैकेंसी, कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?
दो घंटे की होती है परीक्षा
अग्निवीर की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा दो घंटे की होती है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग भी है। शैक्षिक योग्यता के अनुसार परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग होता है। परीक्षा देने से पहले सिलेबस को जरूर चेक कर लेना चाहिए। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 35 नंबर प्राप्त करने होते हैं। टेक्निकल के कैंडिडेट्स को 80 नंबर हासिल करना जरूरी होता है।
क्या है अग्निपथ योजना?
अग्निवीरों की भर्ती अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत होती है। इस योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। इस योजना के तहत अग्निवीरों को हर माह 30000 से लेकर 40000 रुपये सैलरी मिलती है। पहले साल का पैकेज 4.76 लाख रुपये होता है। चौथे साल में 6.92 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी होती है।अग्निवीरों को चार साल के बाद 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो आयकर से मुक्त होगी। वहीं, अगर अग्निवीरों की मृत्यु हो जाती है तो 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर के साथ 44 लाख की अतिरिक्त अनुग्रह राशि मिलती है। हिंदी में अग्निवीर भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप https://static.mygov.in/static/s3fs-public/mygov_165520220351307401.pdf पर क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
23 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines