---विज्ञापन---

विनफास्ट ने पकड़ी रफ्तार, महज एक साल में जयपुर में तीसरा शोरूम लॉन्च

विनफास्ट ने जयपुर में वेलोसिटी फिनट्रस्ट के साथ नई डीलरशिप लॉन्च की. VF 6, VF 7 और VF MPV 7 समेत इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 18.19 लाख रुपये से शुरू.

---विज्ञापन---

राजस्थान में विनफास्ट के ऑथराइज्ड डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने जयपुर में एक नई डीलरशिप लॉन्च की है. यह लॉन्चिंग राजस्थान में वेलोसिटी फिनट्रस्ट का लगातार विस्तार और जयपुर में तीसरे शोरूम की शुरुआत है, जिससे पूरे देश में विनफास्ट के बढ़ते नेटवर्क में और विस्तार हुआ है.

इसका उद्घाटन विनफास्ट इंडिया की डिप्टी CEO (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष, वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव, वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट विकास बोहरा ने किया.

---विज्ञापन---

विनफास्ट वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लीमो ग्रीन के साथ एक कई इलेक्ट्रिक व्हिकल्स पोर्टफोलियो तैयार कर रहा है, जो ग्राहकों को निजी, प्रीमियम और पारिवारिक मोबिलिटी जरूरतों के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध कराता है.

मालिकाना हक के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, ग्राहक 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग, तीन साल की फ्री मेंटेनेंस, सात साल की वाहन वारंटी, दस साल की बैटरी वारंटी, 75% तक सुनिश्चित बायबैक (वापस खरीदना) और पेट्रोल या डीजल इंजन से ईवी में बदलाव के फायदे उठा सकते हैं. इसकी कीमत 18.19 लाख रुपये से शुरू होती है, जो ग्राहकों को अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प उपलब्ध कराती है.

---विज्ञापन---

विनफास्ट इंडिया की डिप्टी CEO (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष ने बताया, ‘हमारा मुख्य फोकस मजबूत सेल्स और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ पूरे ईवी चार्जिंग सिस्टम को बेहतर बनाने पर है. जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, हम ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सेवा, अच्छी क्वालिटी वाला इंफ्रास्ट्रक्चर और लगातार सपोर्ट देने का वादा करते हैं, ताकि ईवी को ज्यादा से ज्यादा अपनाया जाए. पिंक सिटी की यह सुविधा विनफास्ट की नेक्स्ट-जेनरेशन लाइनअप को दिखाती है, जहां खरीदार व्यक्तिगत सलाह और टेस्ट ड्राइव के साथ नई तकनीक वाली कारों का अनुभव ले सकते हैं.

First published on: Sep 17, 2026 02:47 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola