Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
उत्तराखंड में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की जरूरत का विषय रखा था. इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार पेश किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं.
छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी. इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था. प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर यात्रा सहित कुल खर्च लगभग ₹3.70 लाख बताया गया था. इसमें संबंधित निजी संस्था द्वारा छात्रा को आर्थिक सहयोग देते हुए करीब ₹1.70 लाख स्वयं वहन करने का आश्वासन दिया गया था, जबकि शेष लगभग ₹1.50–1.60 लाख की व्यवस्था प्रतिभागी को करनी थी.
यह मामला न तो किसी सरकारी अधिकारी द्वारा पैसे मांगने का था और न ही किसी सरकारी चयन प्रक्रिया से जुड़ा था. यह एक निजी संस्था के माध्यम से निजी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से संबंधित खर्च का विषय था.
संवाद के दौरान कम समय में छात्रा अपनी पूरी बात विस्तार से नहीं रख पाई, जिसके कारण स्थिति को लेकर भ्रम उत्पन्न हुआ. दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा इसी अधूरी जानकारी का उपयोग कर इसे ‘रिश्वत मांगने’ का मामला बताने का प्रयास किया जा रहा है.
न्यूज 24 पर पढ़ें Information, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।