दिल्ली में रियान्श मल्टीट्रेड की सातवीं वर्षगांठ, हजारों डायरेक्ट सेलर्स हुए शामिल

कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में नए उत्पादों के विकास, कारोबार के विस्तार और वेलनेस से जुड़ी पहलों के बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

DELHI

वेलनेस, स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर. (Photo: News24)

महाराष्ट्र के सांगमनेर स्थित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी रियान्श मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अपनी सातवीं वर्षगांठ मनाई. सात सितंबर को आयोजित समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से आए हजारों डायरेक्ट सेलर्स ने हिस्सा लिया. समारोह में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मधुकर जाधव और पूजा जाधव मौजूद रहे. वहीं, आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और मालपानी ग्रुप के संजय मालपानी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.

विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी की सात साल की यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई. चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मधुकर जाधव ने कहा कि कंपनी आने वाले समय में कारोबार के विस्तार के साथ नए उत्पादों के विकास पर काम करेगी. इसके अलावा वेलनेस को लेकर भी कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने की योजना है. कंपनी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में उसका डायरेक्ट सेलर नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. कंपनी का दावा है कि अब तक 30 लाख से अधिक डायरेक्ट सेलर्स उसके नेटवर्क से जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन

डायरेक्ट सेलिंग से स्वरोजगार को बढ़ावा

रियान्श मल्टीट्रेड का कहना है कि डायरेक्ट सेलिंग के जरिए लोगों को स्वरोजगार और अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी काम कर रही है.

कंपनी के चेयरमैन मधुकर जाधव ने कहा, ‘बेरोजगार लोगों के लिए उद्यमिता के अवसर पैदा करना और लोगों के स्वास्थ्य एवं वेलनेस को बढ़ावा देना हमारी कंपनी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी प्राकृतिक जीवनशैली और वेलनेस को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम कर रही है. आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों को और विस्तार देने की योजना है. सातवीं वर्षगांठ के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में डायरेक्ट सेलर्स दिल्ली पहुंचे. समारोह में कंपनी की सात साल की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई.

कंपनी के अनुसार, आने वाले समय में नए उत्पादों के विकास, कारोबार के विस्तार और वेलनेस से जुड़ी पहलों के बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा. दिल्ली में आयोजित सातवीं वर्षगांठ समारोह को कंपनी की सात साल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया गया. कंपनी ने देश के अन्य हिस्सों में भी अपने नेटवर्क और गतिविधियों के विस्तार की योजना जताई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ