---विज्ञापन---

Information angle-right

कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप; नागरिकों ने की न्याय की मांग

ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन पर करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप लगा है. प्रभावित परिवार ने जांच और न्याय की मांग की है.

---विज्ञापन---

ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की एक महत्वपूर्ण संपत्ति पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. संबंधित संपत्ति मालिकों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की, जिससे उन्होंने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, उक्त संपत्ति उनके पूर्वजों द्वारा कई वर्ष पहले विधिवत खरीदी गई थी और उसके स्वामित्व से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं. इसके बावजूद उन्हें कोई नोटिस दिए बिना संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया.

---विज्ञापन---

मीडिया से बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखाते हुए कहा, “यह संपत्ति हमारे पूर्वजों की है और हमारे पास इसके सभी वैध कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं. इसके बावजूद हमें बिना किसी नोटिस के कार्रवाई का सामना करना पड़ा. हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है.”

परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि कापूरबावडी जंक्शन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और कीमती स्थान पर स्थित इस भूखंड को बिल्डर के हित में हड़पने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी नाराज़गी का माहौल है. प्रभावित परिवार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है.

First published on: Aug 12, 2026 05:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola