जीत अदाणी और दिवा शाह ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान जारी

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के तहत अहमदाबाद समेत कई शहरों में मतदान जारी, नेताओं और उद्योगपतियों ने किया वोट.
अमित शाह, भूपेंद्र पटेल और जीत अदानी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया.

जीत अदाणी और दिवा शाह ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान जारी
विज्ञापन

अदाणीएयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के निदेशक जीत अदाणीने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान अपना वोट डाला. उनके साथ उनकी पत्नी दीवा शाह भी मतदान केंद्र पहुंचीं और दोनों ने मिलकर वोट डाला. राज्य में चल रहे मतदान के बीच जीत अदाणीका मतदान करना लोकतंत्र के प्रति उनकी भागीदारी को दर्शाता है.

राज्य में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इसके अलावा कई नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के लिए भी मतदान जारी है. वोटों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी.

विज्ञापन

इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गांधीनगर में अपने परिवार के साथ वोट डाला. वोट देने के बाद उन्होंने मंदिर जाकर पूजा भी की. उनके साथ पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और बहू ऋषिता पटेल भी मौजूद रहे और सभी ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया.

ANI रिपोर्ट के अनुसार वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में मतदान किया और लोगों से भी वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए.
उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत में वोट डालते हुए कहा कि गुजरात के लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं और विकास की राजनीति को मजबूत कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ