हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इम्यूनिटी होगी मजबूत रोजाना खाएं पतंजलि की आंवला कैंडी, नहीं होंगे बीमार

Patanjali News: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिसकी वजह से उनको बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं जो कि काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं तो आप रोजाना पतंजलि की यह आंवला कैंडी को खा सकते हैं, यह आपके स्वास्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

विज्ञापन

Health News: बदलते मौसम में अक्सर लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं साथ ही इम्यून सिस्टम भी बहुत ही कमजोर जाता है , जिस कारण उनको सर्दी खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में लोगों को दवा खाने का मन नहीं होता. अगर आप भी दवा कम खाना पसंद करते हैं तो आप बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का आंवला कैंडी को अपना सकते हैं जो कि एक टॉफी की तरह होती है. साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेगा और सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियां को दूर रखेगा. साथ ही इस कैंडी को खाना बहुत ही आसान है. पतंजलि की आंवला कैंडी को बिना किसी मिलावट के बनाया गया है. आइए जानते है किस तरह से करना है इस कैंडी का सेवन.

पतंजलि आंवला कैंडी के फायदे

  • यह आंवला कैंडी आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है जिससे सर्दी खांसी जैसी बीमारियां दूर रहती हैं.
  • इसके सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है.
  • यह त्वचा को पोषण देकर अंदर से नमी पहुंचाता है जिससे स्किन में निखार आता है.
  • पतंजलि की आंवला कैंडी के रोजाना सेवन से आपके बाल मजबूत बनते हैं.
  • इस कैंडी को रोजाना खाने से पाचन में सुधार आता है .
  • यह शरीर को हाइड्रेट करके खून को साफ करती है.
  • पंतजलि की आंवला कैंडी मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है इससे कोलैस्ट्रोल लेवल कम रहता है .

इसमें पाएं जाने खास तत्व

आंवला खुद में ही एक बहुत खास तत्व होता है जिसमें बहुत सारे गुण जैसे-विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कोबाल्ट सेलेनियम, आर्द्रता, प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, गैलिक, एसिड टैनिक, ग्लूकोज, निकोटिनिक एसिड पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करते है .

इस तरह से करें कैंडी का सेवन

पतंजलि की इस आंवला कैंडी को आप सुबह नाश्ते के बाद या खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं. 15 से 30 कैंडी आप दिन में खा सकते हैं आप इसको अपने टेस्ट के अनुसार भी खा सकते हैं

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola