बेस्ट 5 ऐप्स/वेबसाइट्स जहां से डेली पंचांग चेक करें
आज का पंचांग देखने के लिए Astrotalk, Drik Panchang, Prokerala, Clickastro और Panchang Bodh जैसे 5 भरोसेमंद ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे में जानें.
Edited By Priya Sharma

Edited By Priya Sharma

पंचांग दो शब्दों ‘पंच’ और ‘अंग’ से मिलकर बना है. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों पर आधारित होता है. ये पांच अंग हैं- तिथि, वार, नक्षत्र,योग और करण. पंचांग के इन्हीं पांच अंग के आधार पर किसी दिन का शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और पर्व-त्योहार के बारे में जाना जाता है.
भारत में एस्ट्रोटॉक समेत कई भरोसेमंद प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप आसान तरीके से आज का पंचांग (aaj ka panchang) देख सकते हैं और समझ भी सकते हैं. इन ऐप्स/वेबसाइटों से आपको पंचांग की सबसे सटीक जानकारी मिल सकती है. आइए जानते हैं पंचांग देखने के लिए टॉप 5 अच्छे प्लेटफॉर्म सोर्स.
एस्ट्रोटॉक भारत का सबसे लोकप्रिय ज्योतिष प्लेटफॉर्म है. यहां आपको हर दिन का पंचांग मिलेगा. एस्ट्रोटॉक के पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त. चंद्र राशि, व्रत-त्योहारों समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाती है. इसके साथ ही एस्ट्रोटॉक पर दैनिक राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल, टैरो रीडिंग, न्यूमेरोलॉजी, कुंडली और ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
अगर आप ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, जो न सिर्फ पंचांग उपलब्ध कराए बल्कि ऑनलाइन सलाह भी दे तो Astrotalk सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म हो सकता है. एस्ट्रोटॉक पंचांग देखने की संपूर्ण ज्योतिष प्रकिया को आसान बनाता है. यहां 50 हजार से अधिक अनुभवी और सर्टिफाइड ज्योतिषी उपलब्ध हैं जो 13 से अधिक भाषाओं में 24/7 सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. यहां आपको फ्री चैट और कॉल कंसल्टेशन (Talk to astrologer) का विकल्प भी मिलता है. इन्हीं कारणों से एस्ट्रोटॉक को पंचांग देखने के लिए आप एक भरोसेमंद, सुविधाजनक और बेहतरीन माध्यम के तौर पर चुन सकते हैं.
द्रिक पंचांग अपनी सटीक वैदिक गणनाओं के लिए मशहूर है. यहां आपको दुनियाभर के विभिन्न शहरों के स्थानीय समय पर अनुसार पंचांग उपलब्ध होता है. खासकर पर्व, व्रत, मुहूर्त और विस्तृत ज्योतिषीय जानकारी के लिए द्रिक पंचांग को एक अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है.
अगर आप पंचांग की ज्योतिषीय जानकारियों को सरल और सुविधाजनक तरीके से जानना चाहते हैं तो प्रोकेरला अच्छा स्रोत हो सकता है. यहां दैनिक पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है.
क्लिकएस्ट्रो दैनिक पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, व्रत-त्योहार और अन्य वैदिक ज्योतिषीय जानकारियों को बहुत सरल भाषा में उपलब्ध कराता है. इसलिए पंचांग देखने के लिए यह भी अच्छा विकल्प रह सकता है.
पंचांग बोध सटीक वैदिक कैलेंडर पर आधारित डिजिटल हिंदू पंचांग प्लेटफॉर्म है. यह प्लेटफॉर्म 100 से अधिक शहरों के लिए मिनट स्तर की सटीक वैदिक गणना, पंचांग और मुहूर्त उलपब्ध कराता है. यह वैदिक समय, पंचांग और ज्योतिषीय साधनों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल मार्गदर्शक हो सकता है.
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको पंचांग देखने के लिए एस्ट्रोटॉक समेत ऐसे 5 प्लेटफॉर्म के बारे में बताया जिन्हें दैनिक पंचांग के लिए सबसे अच्छा और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है. अगर आप सिर्फ पंचांग ही नहीं, बल्कि राशिफल, शुभ-अशुभ समय, कुंडली, ज्योतिष परामर्श और अन्य धार्मिक जानकारी चाहते हैं, तो एस्ट्रोटॉक सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. यदि आपका मुख्य उद्देश्य सिर्फ आज का पंचांग देखना है तो आप प्रोकेरला, क्लिक पंचांग आदि भी देख सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, अच्छा वैदिक पंचांग वही है जो नियमित रूप से अपडेटेड हो, आपके स्थान के अनुसार समय दिखाए, और स्पष्ट,सरल व विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: