अयोध्या में 150 से अधिक नए होटल और होमस्टे हुए स्थापित, बड़े होटल चेंस भी राम नगरी में कर रहे विस्तार ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग में चार गुना तक दर्ज की गई वृद्धि, स्थानीय हस्तशिल्प, धार्मिक स्मृति-चिह्न और मूर्तियों की मांग में तेज उछाल से कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला
कुंवर बृजेश सिंह,राज्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग ने बताया कि लगभग 6,000 एमएसएमई स्थापित हुए, अगले 4–5 वर्षों में पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में लगभग 1.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की दैनिक आय ₹2,500 तक पहुंची, रियल एस्टेट क्षेत्र में भी तीव्र वृद्धि अयोध्या में धार्मिक व पर्यटन विकास को लेकर लखनऊ आईआईएम की रिपोर्ट की चर्चा विधानसभा में योगी सरकार के लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री व सहारनपुर के देवबंद से विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने सदन में बजट चर्चा के दौरान आईआईएम की अयोध्या रिपोर्ट की बात को उल्लेख किया.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---