falseभाजपा की जेल और दमन से ‘‘आप’’ नहीं झुकेगी, यह गुजरात के सम्मान की लड़ाई है और हम जीत कर रहेंगे- केजरीवाल
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
2026-02-01 12:51:10
गुजरात के किसानों की आवाज उठाने पर कई महीनों से जेल में बंद राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य लोगों को जमानत मिलने को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर गुजरात की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि सत्यमेव जयते. उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज बने आम आदमी पार्टी के नेता राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम समेत अन्य को कोर्ट से जमानत मिलन सच की जीत है.
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया. आम आदमी पार्टी भाजपा की जेल और दमन के आगे नहीं झुकेगी. यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि सत्यमेव जयते. किसानों की आवाज़ दबाने के लिए गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस ज़ुल्म और साज़िश का सहारा लिया, वो आज कोर्ट में बेनकाब हो गई. गुजरात में किसानों की आवाज़ बने राजूभाई करपड़ा और प्रवीण राम सहित सभी साथियों को ज़मानत मिलना सच की जीत है. भाजपा की जेल, डर और दमन से न गुजरात के किसान झुकेंगे, न आम आदमी पार्टी झुकेगी. यह लड़ाई गुजरात के किसानों के सम्मान की है, गुजरात के सम्मान की है और इसे हम जीतकर रहेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines