---विज्ञापन---

Information

डॉ. प्रीति अडानी ने अडानी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर उद्देश्य और संभावनाओं से भरे सफर का मनाया जश्न

अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा ने 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाई, जिसमें नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया. स्कूल ने शिक्षा, खेल और समग्र विकास के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Apr 27, 2026 13:14

अदाणी पब्लिक स्कूल (APS), मुंद्रा ने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर स्कूल ने अपना सिल्वर जुबली समारोह मनाया, जिसमें छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और शिक्षक शामिल हुए. यह कार्यक्रम गर्व और खुशी का खास पल था. इस दौरान कच्छ में एक नया इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी किया गया, जिससे स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

इस कार्यक्रम का नेतृत्व अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने किया. उन्होंने बताया कि स्कूल की शुरुआत साल 2001 में हुई थी. उस समय गुजरात में आए भूकंप के बाद इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया गया, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके.

---विज्ञापन---

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि यह सिर्फ एक स्कूल की सालगिरह नहीं है, बल्कि यह उन सपनों का जश्न है जो यहां पूरे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के बच्चे बड़े सपने देखें, मेहनत करें और समाज के लिए कुछ अच्छा करें.

डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि 25 साल पहले एक छोटे से विचार से शुरू हुआ यह स्कूल आज एक बड़ी रोशनी बन चुका है, जो बच्चों और समाज के जीवन को बेहतर बना रहा है.

---विज्ञापन---

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई. बच्चों ने विज्ञान, तकनीक और रोबोटिक्स से जुड़े मॉडल दिखाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, पिकलबॉल और टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं हैं. वहीं, 558 सीटों वाला नया ऑडिटोरियम कच्छ के सबसे बड़े हॉल में से एक है.

स्कूल ने अपने 25 साल के सफर को दिखाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री और एक खास किताब भी जारी की. शुरुआत में इस स्कूल में 233 छात्र और 27 शिक्षक थे, जो अब बढ़कर 2300 से ज्यादा छात्र और 100 से अधिक शिक्षक हो गए हैं.

आज अदाणी फाउंडेशन देशभर में 40 से ज्यादा स्कूल चला रहा है, जो खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने का काम कर रहे हैं.

First published on: Apr 27, 2026 01:14 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.