अडानी पावर को पर्यावरण, ESG के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल, थर्मल पावर सेक्टर में टॉप पर बरकरार

अडानी पावर ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्कोर 66 कर लिया है. कंपनी थर्मल और इंटीग्रेटेड एनर्जी सेक्टर में देश की बाकी बड़ी कंपनियों से आगे निकलकर ‘एस्पायरिंग’ कैटेगरी में बनी हुई है. लो-एमिशन टेक्नोलॉजी, सामाजिक विकास और पारदर्शी गवर्नेंस के दम पर कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया है.

Adani Power ESG Score, NSE Sustainability, Thermal Power Sector, Adani Group

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (APL) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ‘NSE सस्टेनेबिलिटी’ द्वारा जारी ताजा मूल्यांकन में कंपनी का ESG स्कोर सुधरकर 66 हो गया है, जो वित्त वर्ष 2026 में 65 था. इस स्कोर के साथ अडानी पावर थर्मल पावर सेक्टर में टॉप पर बनी हुई है और उसने ‘एस्पायरिंग’ कैटेगरी में अपना दबदबा बरकरार रखा है.

विज्ञापन

थर्मल और एनर्जी सेक्टर में सबसे आगे

अडानी पावर का यह प्रदर्शन भारत की अन्य सभी प्रमुख थर्मल, मिक्स्ड फ्यूल और इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनियों से बेहतर रहा है. NSE सस्टेनेबिलिटी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ग्रुप का हिस्सा और सेबी-रजिस्टर्ड ESG रेटिंग एजेंसी है. यह हर साल देश की 500 लिस्टेड कंपनियों का मूल्यांकन करती है, जिससे निवेशकों को कंपनियों के टिकाऊ विकास और जोखिम प्रबंधन की सही तस्वीर मिलती है.

विज्ञापन

पर्यावरण और समाज के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता

  • पर्यावरण: कंपनी कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट्स जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है. इसके साथ ही पानी के संरक्षण और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
  • सामाजिक कार्य: समाज के विकास के लिए अडानी पावर शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के कार्यक्रम चला रही है. जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और मेडिकल कैंप्स के जरिए कंपनी जमीनी स्तर पर बदलाव ला रही है.
  • मजबूत गवर्नेंस : कंपनी के ऑडिट, नॉमिनेशन-पारिश्रमिक और रिस्क मैनेजमेंट कमेटियों में स्वतंत्र डायरेक्टर्स की संख्या सरकारी नियमों से भी ज्यादा है. इसके अलावा, सप्लायर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए भी कड़े ESG नियम लागू किए गए हैं.

वैश्विक रेटिंग्स में भी शानदार रिकॉर्ड

हाल ही में S&P ग्लोबल के कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में अडानी पावर को 71/100 स्कोर मिला, जबकि FTSE रसेल ESG रेटिंग में 4.3/5.0 का मजबूत स्कोर हासिल हुआ. इसके अलावा, Care Edge ESG रेटिंग में कंपनी 80/100 के स्कोर के साथ ‘लीडरशिप’ स्थिति में रही, जो इंडस्ट्री के औसत से 35% ज्यादा है.
अडानी पावर की कुल 18,290 मेगावाट की थर्मल क्षमता देश के 8 राज्यों में फैली है. कंपनी देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सरप्लस बनाने के साथ-साथ टिकाऊ भविष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ