Zubeen Garg: असम में मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को बबाल हो गया. इस मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को पुलिस ने बकसा जेल में शिफ्ट किया था. जिसके बाद जेल के बाहर जुबीन गर्ग के काफी संख्या में समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए. जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और देखते ही देखते हिंसक प्रदर्शन होने लगे. इस दौरान समर्थक जुबीन गर्ग को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद गुस्साए समर्थकों ने आरोपियों को जेल ले जा रहे वाहनों पर भी पथराव कर दिया और आगजनी की. इस दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. मामला बढ़ता देख स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इससे गुस्साई भीड़ ने एक पुलिस वाहन में आग भी लगा दी. जिसके बाद बकसा जेल के बाहर अफरातफरी मच गई.
बकसा जेल के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन
असम के बकसा जिले में जिला जेल के बाहर बुधवार को उस समय हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जब ज़ुबीन गर्ग मौत मामले के पांच आरोपियों मुख्य कार्यक्रम आयोजक श्यामकानु महंत, ज़ुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग (निलंबित एपीएस अधिकारी) और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) नंदेश्वर बोरा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद जेल लाया गया. इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में जेल के बाहर समर्थक एकत्र हो गए. इस दौरान समर्थकों ने ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय की मांग करते हुए कुछ ने आरोपियों को जेल ले जा रहे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाम मौके पर हड़कंप मच गया. इस दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. जिससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में आग भी लगा दी.
19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी गायक जुबिन गर्ग की मौत
बता दें कि बीती 19 सितंबर 2025 को असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में संदिग्ध मौत हो गई थी. बताया गया कि वे स्कूबा डाइविंग के दौरान डूब गए थे. जिसके बाद उन्हें पानी से निकालकर सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिंगापुर में हुए पहले पोस्टमॉर्टम में मृत्यु का कारण ‘डूबना (drowning)’ बताया गया, लेकिन असम सरकार ने पारदर्शिता के लिए दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था. जुबिन गर्ग की मौत के बाद पूरे असम में गुस्सा फैल गया था. उनके प्रशंसक लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं. बुधवार को इस मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
9 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
11 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
15 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
16 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
17 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
18 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
18 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
19 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines