Zomato Pure Veg Model: फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो की ओर से प्योर वेज मॉडल लॉन्च किया गया है। जिसमें ‘प्योर वेज मोड’ और ‘प्योर वेज फ्लीट’ शामिल हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ शाकाहारी रेस्टोरेंट्स और शाकाहारी खाने की डिलिवरी करना है। प्योर वेज मॉडल के जरिए ग्रीन बॉक्स में खाने की डिलिवरी की जाएगी।
जोमैटो के इस नए मॉडल की घोषणा करते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे। कुछ लोगों ने इसे धर्म के आधार पर बांटने वाला फैसला बताया, तो वहीं कुछ ने इसे भेदभाव वाली पहल बताया। हालांकि कुछ ने इसकी सराहना भी की। सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल को सफाई जारी करनी पड़ी।
शाकाहारी लोगों से मिला था फीडबैक
उन्होंने एक्स पर लिखा- खाना कभी-कभी डिलीवरी बॉक्स में फैल जाता है और इसकी गंध अगले ऑर्डर तक पहुंच जाती है। ऐसे में हमने शाकाहारी खाने वालों के लिए ये फैसला लिया। हमें शाकाहारी लोगों से फीडबैक मिला था। इसके बाद ही ये पहल की गई। उनकी कुछ चिंताएं सामने आईं थीं।
नकारात्मक सामाजिक असर दिखाई दिया तो वापस लेंगे फैसला
दीपिंदर गोयल ने इस फैसले को भविष्य में वापस लेने की भी बात कही। उन्होंने कहा- मैं वादा करता हूं, कि अगर हमें इस बदलाव का कोई महत्वपूर्ण नकारात्मक सामाजिक असर दिखाई देने लगेगा, तो हम इस फैसले को तुरंत ही वापस ले लेंगे।
हम आरडब्ल्यूए के साथ काम करेंगे
हालांकि कुछ लोगों ने रेड बॉक्स वाले डिलिवरी पार्टनर्स के लिए भी चिंताएं जताईं हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ सोसायटी और आरडब्ल्यू वाले लोग फिर ऐसे लोगों को अंदर नहीं आने देंगे। इसके जवाब में दीपिंदर ने कहा कि हम ऐसे किसी भी मामले के लिए सतर्क रहेंगे और आरडब्ल्यूए के साथ काम करेंगे।
नहीं होगा कोई भेदभाव
दीपिंदर गोयल ने कहा- हम इस बदलाव के कारण अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हैं। जोमैटो सीईओ ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्योर वेज डिलीवरी फ्लीट में डिलीवरी पार्टनर की आहार संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Zomato से ऑर्डर किया फिश फ्राई, जवाब मिला- पानी में गई; वायरल हो गई चैट
ये भी पढ़ें: Zomato ने 30 मिनट में लखनऊ से गुड़गांव डिलीवर किए गर्मागर्म कबाब, ग्राहक ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
ये भी पढ़ें: Viral Video: Zomato के डिलीवरी बॉय ने घोड़े पर पहुंचाया खाना, लोग बोले- देश बदल रहा है
ये भी पढ़ें: CSK के स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर ने Zomato से मंगवाया ऑनलाइन फूड, हो गया फ्रॉड?
संबंधित खबरें
विदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
1 hr ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
2 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoLIVE: यूपी में मेले में चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत
8 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
8 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
8 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines