Five new districts in Ladakh: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार ने 5 नए जिलों का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ऐलान किया है। नए जिलों के नाम – जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण से गवर्नेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इससे सेवाओं, अवसरों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।’
ये भी पढ़ेंः Telegram CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ?
नए जिलों के ऐलान के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए अपार अवसरों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार दृढ़ प्रतिज्ञ है। जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग के रूप में नए जिले सेवाओं और अवसरों के लाभ को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। इससे केंद्रशासित प्रदेश के हर कोने तक गवर्नेंस को पहुंचाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir Election: BJP की नई लिस्ट में 15 नाम, वापस ले ली थी 44 कैंडिडेट्स की सूची
बता दें कि आर्टिकल 370 की समाप्ति के समय केंद्र सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया था। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से किए जाने के बाद मिला था। आर्टिकल 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता था, लेकिन 2019 में केंद्र सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। अब केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर लद्दाख सीधे गृह मंत्रालय के अधीन आता है।
बता दें कि लेह में इस समय दो जिले हैं। लेह और करगिल, लेकिन पांच नए जिलों के साथ लद्दाख में अब सात जिले हो जाएंगे। लेह में छह सब डिवीजन हैं, जबकि करगिल में चार डिवीजन हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल, 6 दिन में 5वां विरोध प्रदर्शन
6 mins agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
11 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
14 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines