हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक एड्स से पीड़ित! सोशल मीडिया पर मचा बीमारी का हल्ला तो खुद दी सफाई

Zakir Naik Suffering From Aids: इस्लामिलक प्रचारक डॉक्टर जाकिर नाइक को एड्स हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं जिसके बाद अब जाकिर ने खुद इस बात की सफाई दी है कि उन्हें बीमारी है या नहीं। ऐसी चर्चाएं वायरल हो रही है कि वे मलेशिया में इलाज करवा रहे हैं।

विज्ञापन

Zakir Naik Suffering From Aids: क्या जाकिर नाइक को एड्स हो गया है। इस्लाम धर्म के प्रचारक की बीमारी के बारे में पूरे सोशल मीडिया में चर्चाएं हो रही हैं। खबर है कि उन्हें एड्स हुआ है और वे अपना इलाज मलेशिया में करवा रहे हैं। जाकिर नाइक ने इस बारे में खुद जानकारी दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह झूठा करार दे दिया है। वे कहते हैं कि उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई है।

नाइक ने खारिज की अफवाहें

दरअसल, उनकी बीमारी को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही थी। सोशल मीडिया पर फैली इस खबर को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे नफरत फैलाने वाले लोगों की चाल बताया है। जाकिर 2017 से ही भारत से भाग चुके थे और मलेशिया में रह रहे हैं। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है।

नाइन के फ्री मलेशिया टूडे से बातचीत में बताया है कि उनकी बीमारी को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई गई है। ये सब बकवास हैं और मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है, जाकिर बोले इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने दोहा हमले पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति के जरिए मुद्दों के समाधान का किया आह्वान

लोकप्रियता के चलते फैलाई जा रही फेक न्यूज

जाकिर नाइक के वकील का कहना है कि इन अफवाहों को फैलाने वालों की जांच होनी चाहिए। उनकी पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। अकबरदीन कहते हैं कि नाइक की लोकप्रियता ही ऐसी अफवाहों की वजह है। वे कहते हैं कि जब उनकी अंतिम बार नाइक से मुलाकात हुई थी तो वह पूरी तरह फिट थे। ऐसी खबरों के जरिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

कौन है जाकिर?

खुद को इस्लामिक उपदेशक और शांतिदूत बताने वाला जाकिर नाइक असल में भारत के मोस्ट वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में शामिल है। उसके अधिकांश बयान भड़काऊ होते थे और उन्हें ED और NIA द्वारा तलब भी किया जा चुका है। उन पर आरोप है कि वे भड़काऊ भाषण, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। उन पर टेरर फंडिंग के मामले में चार्जशीट भी दायर की गई है। जांच से बचने के लिए वे साल 2017 में भारत से भागकर मलेशिया चले गए थे, जाकिर के पास वहां की नागरिकता है।

ये भी पढ़ें-ISIS से जुड़े 5 आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई और झारखंड में छापेमारी, बम ब्लास्ट की थी प्लानिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें