Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Reason: टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का तलाक हो गया है। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने इस पर मोहर भी लगा दी है। हालांकि लंबे समय से उनके रिश्ते में दरार की खबरें आ रही थीं, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं था क्योंकि दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई थी। अब कथित तौर पर उनका तलाक हो गया है जिसके बाद से इंडस्ट्री में सनसनी है कि ऐसा क्या हुआ कि 4 सालों का प्यार का रिश्ता इतनी जल्दी खत्म भी हो गया है। सोशल मीडिया पर दोनों का तलाक सुर्खियों में बना हुआ है। आइए जान लेते हैं इस तलाक की इनसाइड स्टोरी।
क्यों हुआ युजवेंद्र और धनश्री का तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है जिस पर बांद्रा कोर्ट ने मोहर लगा दी है। अब इनके तलाक की वजह भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, काउंसलिंग के दौरान युजवेंद्र ने बताया कि दोनों में काफी लंबे समय से बन नहीं रही थी और कम्पैटिबिलिटी इशू आ रहे थे।
इस वजह से वो पिछले डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर वो अलग हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: Terror Attack: 3 बसों में धमाकों से दहशत, इजरायल पुलिस का दावा, ये आतंकी हमला
कब हुई थी शादी
जानकारी के लिए बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों में शादी के कुछ महीनों बाद ही तकरार शुरू हो गई और वो पिछले डेढ साल से अलग रह रहे थे। कपल के कोई बच्चे भी नहीं हैं, ऐसे में अब तलाक के बाद उनके ऊपर ऐसी कोई जिम्मेदारी कहें या कनेक्शन कहें भी नहीं है जो उनके मिलने की वजह बने।
तलाक के बाद एक्स कपल ने शेयर क्रिप्टिक पोस्ट
पहले हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक सुर्खियों में बना अब युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के डिवोर्स की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। अब बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने इस तलाक पर मोहर भी लगा दी है, जिसके बाद एक्स कपल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। क्रिकेटर ने लिखा- मैं जितनी बार काउंट कर सकता हूं, भगवान ने उससे कहीं ज्यादा बार मुझे बचाया है। इसलिए वजह से मैं उस टाइम को याद कर सकता हूं जब मुझे बचाया गया है। इसके बाद उन्होंने कई बार खुद को बचाए जाने के लिए भगवान शुक्रिया अदा किया।
धनश्री ने क्या लिखा
युजवेंद्र चहल से अलग होने के बाद धनश्री वर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा- तनाव से आशीर्वाद मिलने तक। ये कितना अच्छा है कि भगवान ने कैसे परेशानियों को खुशियों में बदल दिया। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आपके पास च्वाइस भी है। ऐसे में या तो आप टेंशन ले लें या फिर खुद को भगवान के समर्पित कर दें। हर चीज के लिए प्रेयर की जा सकती है, इस बात पर विश्वास रखें कि भगवान जो कर रहा है उसमें आपकी भलाई है।
यह भी पढ़ें: Saurav Ganguly की कार हादसे का शिकार, दुर्गापुर हाइवे पर हुई घटना में बाल बाल बचे
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
2 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP ने दिनेश आर्य और कोयल मल्लिक को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
7 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
15 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
15 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
16 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines