यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर चौंका देने वाला खुलासा, बॉर्डर के प्रतिबंधित इलाकों का बनाया था वीडियो

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पिछले साल जनवरी में भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर गई थी। इस दौरान ज्योति बाड़मेर से मुनाबाब तक ट्रेन में गई।

Jyoti Malhotra, Hariyana News, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, बाड़मेर, मुनाबाब

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर चौंका देने वाला खुलासा

विज्ञापन

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा पिछले साल जनवरी में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गई थी। इस दौरान ज्योति ट्रेन में बाड़मेर से मुनाबाब तक गई। मुनाबाब भारत का आखिरी स्टेशन है। उसके आगे पाकिस्तान है। नियमानुसार बाहरी व्यक्ति बिना जिला कलेक्टर या सुरक्षा एजेंसियों की इजाजत के मुनाबाब नहीं जा सकते और न ही बॉर्डर क्षेत्र में जा सकते हैं। जबकि ज्योति मुनाबाब तक गई और बॉर्डर के प्रतिबंधित इलाकों की वीडियो भी बनाई।

विज्ञापन

थार एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की वकालत

बताया जा रहा है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बाड़मेर से न सिर्फ मुनाबाब तक गई। बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास के गांवों में की कई वीडियो भी बनाई। इस दौरानमुनाबाब स्टेशन पर वो भारत पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस ट्रेन फिर शुरू करने की वकालत करती नजर आई। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद थार एक्सप्रेस बंद कर दी गई थी।अब सवाल ये कि आखिर ज्योति ने बाड़मेर बोर्डर पर जाने की इजाजत किस्से और कैसे हासिल की या फिर बिना परमिशन के बोर्डर तक पहुंच गई थी।

गांवों में जाना भी है प्रतिबंधित

बॉर्डर इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र है और बिना इजाजत कोई भी बाहरी मुनाबाब समेत बॉर्डर के गांवों में नहीं जा सकता। बताया जाता है कि सिर्फ स्थानीय लोगों को ही इन गांवों में जाने की अनुमति है। इसके बाद भी ज्योति इन गांवों में कैसे पहुंच गई और इस काम में उसका साथ किसने दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ