---विज्ञापन---

देश angle-right

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत अब तक ये 10 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए सभी अलग-अलग तरीके से करते थे काम

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत अब तक इस नेटवर्क के करीब 9 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी आरोपियों से स्थानीय पुलिस, IB और NIA अलग-अलग पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। रिपोर्टर विमल कौशिक की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत अब तक इस नेटवर्क के करीब 10 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी आरोपियों से स्थानीय पुलिस, IB और NIA अलग-अलग पूछताछ कर रही है। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। अधिकारियों को पता चला है कि आरोपी अलग-अलग तरीके से पाकिस्तान के लिए जासूसी करते थे। आइए अब आपको पाक के लिए जासूसी करने वाले सभी आरोपियों के बारे में बारी-बारी बताते हैं।

जासूस नंबर 1-गजाला पहुंचाती थी पैसा

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में सबसे पहले गजाला निवासी मलेरकोटला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इसने भारत के पाक का जासूसी नेटवर्क कैसे एक्टिव हुआ है, इस बारे में जानकारी दी है। इसे 11 मई को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूछताछ में ही पाकिस्तान दूतावास के कर्मी दानिश का नाम सामने आया था। जिसके बाद भारत सरकार ने 13 मई को दानिश को 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कह दिया। बताया जा रहा है कि गजाला का काम जासूसी नेटवर्क को पैसा पहुंचाना था।

---विज्ञापन---

जासूस नंबर 2-दानिश की प्रेमिका ज्योति मल्होत्रा

हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तारी के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा में है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्योति पाक दूतावास के कर्मी दानिश के लगातार संपर्क में थी। इस बीच वह पाक दूतावास में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल रही। इसके अलावा कई बार पाकिस्तान की यात्रा की और भारत की संवेदनशील सूचनाओं को आईएसआई अधिकारियों से साझा किया।

जासूस नंबर 3-गजाला के साथ पकड़ा गया यामीन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में यामीन मोहम्मद निवासी मलेरकोटला को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी गिरफ्तारी गजाला के साथ 11 मई को हुई थी। पुलिस ने इसे भी पाकिस्तानी मोहरा बताया है।

---विज्ञापन---

जासूस नंबर 4- देविंदर को युवाओं को जोड़ने का था टास्क

इस मामले में चौथी गिरफ्तारी देविंदर सिंह ढिल्लो की हुई है। देविंदर पंजाब के कैथल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ये हनीट्रैप के जरिए पाकिस्तान के चंगुल में फंसा था। इसके बाद वह करतारपुर गया, जहां उसकी मुलाकात ISI के अधिकारियों से हुई। इन पाक अधिकारियों ने इसे युवाओं को जोड़ने का टास्क दिया था।

जासूस नंबर 5- पाकिस्तान को पहुंचाता था सूचनाएं

पुलिस ने अरमान को हरियाणा के नुंह से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अरमान पाकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में था और सूचनाएं साझा कर रहा था।

---विज्ञापन---

जासूस नंबर 6- बिना पासपोर्ट गया था पाकिस्तान

पानीपत का रहने वाला नोमान इलाही भी भारत की संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को पहुंचाता था। नोमान के कई रिश्तेदार भी पाकिस्तान में हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नोमान बिना पासपोर्ट के एक बार पाकिस्तान जा चुका है। जिसमें इसकी मदद पाक अधिकारियों ने की थी।

जासूस नंबर 7-पाक दूतावास के 2 लोगों के संपर्क में था

हरियाणा के नुंह जिले का रहने वाला तारीफ दूसरे मॉड्यूल का हिस्सा था। इसने खुलासा किया कि ये पाकिस्तान दूतावास के 2 लोगों के संपर्क में था। इसने बकायदा वहां भारतीय सिम भी दिए थे। शुरुआत में वीजा के लिए लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई थी जिसकी एवज में इसे पैसे भी दिए जाते थे। जब ये ट्रैप में आ गया तो इसे कई महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी लाने के लिए कहा गया।

---विज्ञापन---

जासूस नंबर 8-ISI के संपर्क में था सुखप्रीत

पंजाब के गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह को पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सुखप्रीत पाकिस्तान के ISI अधिकारियों के संपर्क में था और भारत की संवेदनशील सूचनाओं को शेयर करता था।

जासूस नंबर 9- मोबाइल फोन में मिले थे पाक अधिकारियों के नंबर 

सुखप्रीत के साथ गुरदासपुर के ही करनबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी 15 मई को हुई थी। इनके पास से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन और कुछ कारतूस बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि इसके फोन में कई पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

जासूस नंबर 10- यूपी से शहजाद गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने पाक के लिए जासूसी करने वाले रामपुर निवासी शहजाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह ISI के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। साथ ही, हैंडलर्स के इशारे पर ISI के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। वह जासूसी के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भी भेज चुका है।

First published on: May 19, 2025 05:33 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola