YouTube Action in India: यूट्यूब द्वारा जारी लेटेस्ट कम्युनिटी गाइडलाइंस एनफोर्समेंट रिपोर्ट के अनुसार, भारत एक बार फिर दुनिया भर में सबसे अधिक यूट्यूब वीडियो हटाने की सूची में शीर्ष पर है। अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच भारत में यूट्यूब के कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से 2.9 मिलियन (29 लाख) से अधिक वीडियो प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं।
क्या कहा यूट्यूब ने?
गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि ‘यूट्यूब के कम्युनिटी गाइडलाइंस दुनिया भर में लगातार लागू किए जा रहे हैं, चाहे कंटेंट कहीं भी अपलोड की गई हो। जब हमारे गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण कंटेंट हटाई जाती है तो उसे वैश्विक स्तर पर हटा दिया जाता है।’ YouTube ने कहा, ‘ज्यादातर हटाए गए कमेंट्स का पता हमारे ऑटोमेटेड फ्लैगिंग सिस्टम द्वारा लगाया जाता है, लेकिन उन्हें ह्यूमन फ्लैगर द्वारा भी चिह्नित किया जा सकता है। हम फ्लैग की गई टिप्पणियों की समीक्षा करने और हमारी सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने के लिए दुनिया भर में मौजूद हमारी टीमों पर निर्भर हैं। लेकिन, जब कोई कंटेंट हमारी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करती है तो उसे लाइव रहने दिया जाता है।’
भारत के बाद ब्राजील का नंबर
यह आंकड़ा पिछली तिमाही की तुलना में 32 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। भारत 2020 से लगातार वीडियो हटाने की सूची में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इसी अवधि के दौरान 10 लाख (1 मिलियन) से अधिक वीडियो हटाने के साथ ब्राजील भारत के बाद दूसरे स्थान पर है।
YouTube की कंटेंट मॉडरेशन टूल ने की पहचान
यूट्यूब ने कहा कि उसके ऑटोमेटेड कंटेंट मॉडरेशन टूल ने इन उल्लंघनों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वैश्विक स्तर पर हटाए गए कुल पॉलिसी वायलेशन वीडियो में से 99.7 फीसदी से अधिक को चिह्नित किया गया। ह्यूमन फ्लैगिंग केवल हटाए गए वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा था।
48 लाख से ज्यादा चैनलों को भी किया बंद
यूट्यूब ने कहा कि वैश्विक स्तर पर वीडियो हटाने का मुख्य कारण स्पैम, मिसलीडिंग और स्कैम (81.7%) थे, इसके बाद उत्पीड़न (6.6%), बाल सुरक्षा (5.9%), हिंसक या ग्राफिक (3.7%) और अन्य वजह थे। YouTube ने मुख्य रूप से स्पैम पॉलिसी का उल्लंघन करने को लेकर अक्टूबर और दिसंबर 2024 के बीच 48 लाख (4.8 मिलियन) से अधिक चैनलों को बंद करने की भी सूचना दी।
1.3 बिलियन कमेंट्स को भी हटाया
यूट्यूब ने यह भी कहा कि हमारे कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के कारण लगभग 1.3 अरब (1.3 बिलियन) कमेंट्स को भी हटा दिया गया है और उन्हें संभावित स्पैम के रूप में फिल्टर किया गया है, क्योंकि क्रिएटर्स ने इन कमेंट्स को अप्रूव नहीं किया था। कंपनी ने आगे कहा, ‘ह्यूमन और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन का उपयोग करके हम उन कमेंट्स को हटाते हैं, जो हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करती हैं। हम उन कमेंट्स को भी फिल्टर करते हैं, जिनके बारे में हमें पूरा भरोसा है कि वे स्पैम हैं, ताकि क्रिएटर चाहें तो उनकी समीक्षा कर सकें और उन्हें अप्रूव कर सकें।’
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
4 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines