हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी 'इंडिया ब्लॉक' की रैली, पार्टी ने पद से हटाया

India Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक की रैली हुई थी, जिसमें कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के निर्देश दिए थे, लेकिन यूथ कांग्रेस के कई नेता दिल्ली नहीं पहुंचे थे.

विज्ञापन
इंडियन यूथ कांग्रेस (Photo-ANI)

Youth Congress Leader Sacked: इंडियन यूथ कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल न होने वाले सदस्यों के खिलाफ एक बड़ा अनुशासनात्मक अभियान शुरू किया है. खबरों के मुताबिक, कई राज्यों में लगभग 200 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. संगठन की समीक्षा अभी जारी है, ऐसे में ये संख्या 500 तक पहुंच सकती है. सस्पेंशन नोटिसों के मुताबिक, 7 राज्यों के कम से कम 185 सदस्यों को नोटिस जारी कर उनसे रैली में न आने का कारण पूछा गया है.

परिवार में शोक के बावजूद नेता को पद से हटाया गया

इस कार्रवाई से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. ऐसा ही एक मामला यूथ कांग्रेस के महासचिव रोहित राजोरिया का है. वो अपने दिवंगत चाचा की 13वीं के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण रैली में नहीं जा पाए थे, जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया.

राजोरिया ने ‘एनडीटीवी’ है कि उन्होंने पहले ही लीडरशिप को बता दिया था कि वे दिल्ली नहीं आ पाएंगे. उन्होंने सबूत के तौर पर पारिवारिक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड भी पेश किया. इस फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने संगठन के लिए 15 साल काम किया है, 15 FIR का सामना किया है और पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान 3-4 बार जेल भी गए हैं. उन्होंने बिना अपनी बात रखने का मौका दिए पद से हटाए जाने पर निराशा जताई.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सस्पेंशन

सबसे ज्यादा सस्पेंशन मध्य प्रदेश में हुए हैं जहां 60 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसके बाद गुजरात में 49 और पश्चिम बंगाल में 26 सदस्यों पर कार्रवाई हुई है. अन्य राज्यों में तेलंगाना (14), उत्तर प्रदेश (13), हिमाचल प्रदेश (13) और हरियाणा (10) शामिल हैं.

रैली से पहले संगठन ने राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों के लिए मौजूदगी अनिवार्य कर दी थी. इसमें शामिल होने वालों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए बारकोड स्कैनर और ‘With IYC’ मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि यूथ कांग्रेस का दावा है कि रैली में 15000 कार्यकर्ता शामिल हुए, लेकिन आंतरिक रिकॉर्ड के अनुसार ऐप पर सिर्फ 2831 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था.

विज्ञापन

IYC ने किया फैसले का बचाव

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने ‘एनडीटीवी’ को इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों ने संगठन के निर्देशों का पालन नहीं किया, उन्हें जवाबदेही तय करने के लिए पद से हटाया गया है. इस बीच, कांग्रेस का ‘वॉर रूम’ भी मौजूदगी और संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा कर रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस के लोगों को जुटाने के दावों पर सवाल उठाए हैं. सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में कई सीटें खाली रह गईं. राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर सभा को संबोधित किया और ईवीएम और वोटर लिस्ट में चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola