Yediyurappa Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेलगावी में रोड शो किया। इस दौरान हजारों लोग सड़क के किनारे जुटे थे। लोग पीएम मोदी पर फूल बरसा रहे थे। इससे पहले पीएम मोदी ने बीएस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी का यह इस साल कर्नाटक का पांचवा दौरा था। इस साल अप्रैल-मई में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा कर्नाटक में सक्रिय है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने रोड शो से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए चन्नम्मा सर्कल का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई। रोड शो के रूट पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती की गई।
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 6 एसपी, 11 एएसपी, 28 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 22 केएसआरपी दस्ते और कुल 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पीएम मोदी का रोड शो करीब 11 किलोमीटर का था। बता दें कि पीएम मोदी ने बेलगावी में 2,500 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को खास अंदाज में उनके जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि येदियुरप्पा का आज 80वां जन्मदिन है। पीएम मोदी एक कार्यक्रम को लेकर आज कर्नाटक में थे। कार्यक्रम में येदियुरप्पा भी शामिल थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट चालू करने को कहा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन एक और कारण से विशेष है। आज कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन है। मैं उनके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। पिछले सप्ताह कर्नाटक विधानसभा में उनका भाषण लोगों के लिए प्रेरणा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने येदियुरप्पा के लिए कहा कि सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के बाद भी वे विनम्र और जमीन से जुड़े रहे, ऐसे ही हर किसी को करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के जीवन के साथ-साथ विधानसभा में उनके भाषण ने हमेशा मुझे और अन्य लोगों को प्रेरित किया है। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया।
एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज शिवमोग्गा को अपना हवाई अड्डा मिल गया है। इस एयरपोर्ट की लंबे समय से मांग चली आ रही थी और अब इसे पूरा कर दिया गया है। हवाई अड्डा भव्य और सुंदर है। यह कर्नाटक की परंपरा और आधुनिक तकनीक के एक अद्वितीय मिश्रण का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए भी प्रेरित करेगा।
यह भी पढ़ें: Yediyurappa Birthday: पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में दी बीएस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
37 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
44 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines