Year Ender indian army: साल 2025 भारतीय सेना के लिए तकनीकी सशक्तिकरण, स्वदेशी हथियारों और वैश्विक सैन्य सहयोग का अहम वर्ष रहा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश दिया. साल की शुरुआत में ही सेना ने कम्युनिकेशन नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया. ऊंचाई वाले इलाकों में भी डेटा और इंटरनेट सेवा निर्बाध रहे, इसके लिए एज डेटा सेंटर स्थापित किए गए. बड़ी संख्या में इन-हाउस सॉफ्टवेयर विकसित किए गए.
‘सैनिक यात्री मित्र ऐप’ लॉन्च
सैनिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म: सेना ने हेल्पलाइन और ‘सैनिक यात्री मित्र ऐप’ लॉन्च किया, जिससे सैनिक अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सीनियर अधिकारियों तक पहुंचा सकें.
जैसलमेर में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस
अक्टूबर 2025 में जैसलमेर में हुई सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सीनियर के साथ कैसे पूरी ताल मेल के साथ सेना की एकजुटता बनीं रहे इसपर फोकस किया गया. इसमें ग्रेड जोन पर विशेष फोकस किया गया आपको बता दे कि सेना की ग्र जोन का मतलब, युद्ध के लिए रोडमैप, और आत्मानिर्भरता, डिफेंस की नई टेक्नोलॉजी, ज्यादा से ज्यादा अपग्रेडेशन पर बल दिया गया.
वैश्विक सैन्य अभ्यास
2025 में भारत ने फ्रांस, अमेरिका, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, यूके और यूएई के साथ बड़े पैमाने पर संयुक्त सैन्य अभ्यास किए, जिनसे अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक सहयोग मजबूत हुआ.
- भारत-फ्रांस में शक्ति अभ्यास 18 जून से 01 जुलाई 2025 तक फ्रांस में
- भारत-अमेरिका में युद्ध अभ्यास 01 से 14 सितंबर 2025 तक अलास्का में
- भारत-थाईलैंड में अभ्यास मैत्री-XIV 01 से 14 सितंबर 2025 तक मेघालय में
- भारत-ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास ऑस्ट्रेलिया हिंद में 13 से 26 अक्टूबर तक पर्थ में
- भारत-श्रीलंका में अभ्यास मित्र शक्ति XI 10 से 23 नवंबर 2025 तक बेलगावी में
- भारत-यूके में अभ्यास अजेय वारियर-25 17 से 30 नवंबर 2025 तक राजस्थान में
- भारत-यूएई में अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-II 18 से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी में
डिफेंस डायलॉग और रणनीतिक विमर्श
- चाणक्य रक्षा संवाद (CDD) 2025 को भारतीय सेना के प्रमुख रणनीतिक मंच के रूप में स्थापित किया गया. 31 अक्टूबर 2025 को यंग लीडर्स फोरम और 17 नवंबर 2025 को जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के पॉडकास्ट जैसे कार्यक्रमों ने भविष्य के युद्ध पर नई सोच दी.
- नवाचार और आत्मनिर्भर भारत: स्वदेशी हथियारों और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए इनो-योद्धा 2025-26 का आयोजन किया गया. 91% गोला-बारूद स्वदेशी रहा.
हवाई और ड्रोन ताकत
- अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टरों की तैनाती से सेना की एयर पावर बढ़ी. भैरव लाइट कमांडो बटालियन, अश्नि ड्रोन प्लाटून और मानवरहित प्रणालियों को तेजी से शामिल किया गया.
- ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी कैंप को धवस्त करके पाकिस्तान को धुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया था.
मिसाइल और हथियार क्षमता
- 1 दिसंबर को साउदर्न कमांड और अंडमान-निकोबार कमांड ने ब्रह्मोस का युद्ध जैसी स्थिति में सफल लॉन्च किया. हाई-स्पीड और टर्मिनल एक्यूरेसी साबित.एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस पर भी काम चला.
- 24 जून को दो नई पिनाका रेजिमेंट ऑपरेशनल हुईं. 29 दिसंबर को लॉन्ग रेंज गाइडेड पिनाका (120 किमी) का सफल. परीक्षण किया गया. अब 300 किमी रेंज वाले वर्जन पर काम तेज हो चुका है.
- अपाचे AH-64E: 22 जुलाई को पहले तीन अपाचे हेलीकॉप्टर मिले, दिसंबर तक बाकी तीन भी आ गए. सेना की हवाई ताकत बहुत बढ़ी
- 24 अक्टूबर को राजस्थान में भैरव बटालियन और अश्नि प्लाटून का प्रदर्शन हुआ. 25 भैरव लाइट कमांडो बटालियन तेजी से बनाई जा रही हैं. अश्नि ड्रोन प्लाटून इन्… इन्फैंट्री में शामिल हुई. शक्तिबान रेजिमेंट और दिव्यास्त्र बैटरी जैसे नए ढांचे मानवरहित विमानों और लोइटर म्यूनिशन से लैस.
- 2024-25 को टेक एब्जॉर्प्शन का वर्ष बनाया. 91% गोला-बारूद स्वदेशी. 3000 आरपीए, 150 टेथर्ड ड्रोन, स्वार्म, कामिकेज और हाई एल्टीट्यूड लॉजिस्टिक्स ड्रोन शामिल. 5 अगस्त को BMP के लिए थर्मल नाइट साइट और MALE RPA को मंजूरी. 29 दिसंबर को डीएसी ने मानवरहित सिस्टम और काउंटर-यूएएस पर फोकस किया.
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines