Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस की ओर से जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा, “पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और विरोध में शामिल अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ पहलवान विरोध करने के लिए रात में जंतर-मंतर आए थे, उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।”
नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे पहलवानों को किया था डिटेन
दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नए संसद भवन की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटे बाद आई है। उधर, दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगट ने कहा कि एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Karnataka Cabinet Portfolio: सिद्धारमैया कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?
विनेश फोगट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली पुलिस यौन उत्पीड़न के लिए बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 दिन लेती है लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लेती है। क्या देश तानाशाही में चला गया है? पूरी दुनिया देख रही है कि सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है।
वहीं, बजरंग पुनिया ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक घर जाने का कोई मतलब ही नही है, मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम सब मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
34 mins agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
56 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
4 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
5 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
7 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines