Wrestlers Protest: पहलवानों के बीच पहुंचे सचिन पायलट, जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से की बात

Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: देश के पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे हैं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के शीर्ष पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का भी साथ मिला है। सचिन पायलट जंतर मंतर पर पहुंचे। अपनी जन संघर्ष यात्रा का खत्म करने के बाद 19 मई को वो पहलवानों से मिलने पहुंचे।

पहलवानों का समर्थन करने पहुंचे सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि इस मामले में कार्रवाई करने में अनावश्यक देरी क्यों हो रही है। सरकार और अधिकारियों को उनकी (विरोध करने वाले पहलवानों की) बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह बात स्पष्ट है कि जिस देश का नौजवान, किसान और पहलवान दुख है तो वह देश खुश नहीं रह सकता। वहीं, सचिन पायलट से पहला पहलवानों का समर्थन करने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचे थे।

बता दें कि महिला पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ