Wrestlers Protest: 'सबका साथ नहीं, बृजभूषण सिंह का साथ...', कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी-शाह की चुप्पी पर किया कटाक्ष
Edited By Bhola Sharma

Wrestlers' Protest
Edited By Bhola Sharma

Wrestlers' Protest
Wrestlers Protest: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को पीएम मोदी और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। सिब्बल ने कहा कि बृजभूषण सिंह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री चुप हैं, गृहमंत्री चुप हैं, भाजपा चुप है, आरएसएस चुप। जांच करने वालों के लिए यह संदेश काफी है। सिब्बल ने सत्तारूढ़ सरकार के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ नहीं सिर्फ बृजभूषण का साथ है।
Brij Bhushan Singh
With mounting evidence
Public outcryStill not arrested
PM silent
HM silent
BJP silent
RSS silentMessage enough for those investigating !
Sab ka saath
nahin
Brij Bhushan ka saath !— Kapil Sibal (@KapilSibal) June 3, 2023
दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को छह पहलवानों और एक नाबालिग के पिता की शिकायतों के आधार पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थीं। जिनमें से एक यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज की गई थी।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की तरफ से दलीलें रखी थीं। उन्होंने पूछा था कि क्या यह ‘एक नया भारत’ है, जहां POCSO अधिनियम और तत्काल गिरफ्तारी केवल सिंह के अलावा अन्य अभियुक्तों पर सिर्फ लागू होती है।
खाप पंचायत नेताओं ने सरकार को 9 जून तक सिंह को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है, जिसके विफल होने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से आंदोलन होगा। उधर, बृजभूषण सिंह ने अयोध्या में होने वाली महारैली को स्थगित कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: