Wrestlers Case: देश की प्रमुख महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का केस वकील राजीव मोहन लड़ हैं। ये वहीं राजीव मोहन है, जो साल 2012 के निर्भया केस में सरकारी अभियोजक थे। राजीव मोहन निर्भया केस में दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए थे। उन्होंने निर्भया को इंसाफ दिलाया था।
जानकारी के मुताबिक, राजीव मोहन ने मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान बृज भूषण की पैरवी की। पेशी के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ उत्पीड़न मामले में उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। अब उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई 20 जुलाई को होगी।
मार्च 2020 में निर्भया के आरोपियों को मिली थी सजा
निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मार्च 2020 में चार आरोपियों को दोषी ठहराया गया और फांसी दी गई। इस मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत कानून की मांग की गई थी।
और पढ़िए –बृजभूषण सिंह को मिली दो दिन की अंतरिम जमानत राउज एवेन्यू कोर्ट में हुए थे पेश
बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी और उन्हें डब्ल्यूएफआई के शीर्ष पद से हटाने की मांग को लेकर इस साल की शुरुआत से कई पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 2 जून को दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर दो एफआईआर और 10 शिकायतें दर्ज कीं।
पहलवानों ने लगाए थे ये आरोप
डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ शिकायत में गलत तरीके से छूने समेत अन्य आरोपों का जिक्र किया गया है। वहीं एक नाबालिग की ओर से दायर शिकायत में दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर रद्द कर दी है। कहा गया है कि संबंधित आरोपों को लेकर कोई भी सबूत नहीं मिला है।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जून में पहलवानों के मामले पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि अगर पहलवानों के आरोपों की जांच ठीक से नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो यह देश की न्याय प्रणाली पर एक धब्बा होगा।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
40 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 hr agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines