रेसलर खली की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

शनिवार को जाने-माने रेसलर ‘द ग्रेट खली’ की गाड़ी पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. लेकिन गनीमत ये रही कि इस हादसे में उन्हें कुछ नहीं हुआ.

khali accident

रेसलर खली की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट (Photo: Social Media)

शनिवार को जाने-माने रेसलर ‘द ग्रेट खली’ की गाड़ी पानीपत टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. लेकिन गनीमत ये रही कि इस हादसे में उन्हें कुछ नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, खली को किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई है. दरअसल, जिस वक्त ये दुर्धटना हुई, उस दौरान वो पंजाब से सोनीपत की तरफ ट्रैवल कर रहे थे. हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन वो पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी गाड़ी से तय किया सफर

हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से खली की कार का एक्सीडेंट हुआ. हादसे के बाद उन्होंने अपनी डैमेज्ड गाड़ी को वहीं छोड़ दिया. खली ने दूसरी गाड़ी की मदद से सोनीपत तक का आगे का सफर पूरा किया. जैसे ही द ग्रेट खली के फैन्स को इस हादसे की भनक लगी, सभी तनाव में आ गए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खैरियत के बारे में जानने के लिए बेकरार हो गए. जैसे ही उन्हें ये पता चला कि उनके फेवरेट रेसलर सुरक्षित हैं, तब जाकर उनकी सांस में सांस आई.

लोगों के फेवरेट रेसलर हैं खली

द ग्रेट खली का 2006 से 2014 तक WWE में करियर शानदार रहा. अंडरटेकर, जॉन सीना और बिग शो जैसे दिग्गजों को साथ उनकी राइवलरी रही. कुछ साल पहले उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था. खली इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहते हैं. 2008 में द ग्रेट खली और बिग शो की तगड़ी राइवलरी रही थी. Backlash में दोनों ने शानदार मैच दिया था. खली और बिग शो ने फैंस को शानदार मैच दिया. दोनों ने रिंग में खूब हदें पार कीं. अंत में बिग शो ने खली को चोकस्लैम लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. खली और बिग शो के इस मुकाबले को आज भी याद किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ