Surat Diamond Bourse: गुजरात के सूरत में बनकर तैयार डायमंड बोर्स (Surat Diamond Bourse) दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन गई है। नवंबर में इस बिल्डिंग का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय पेंटागन थी। लेकिन अब सूरत की बिल्डिंग ने पेंटागन के तमगे को छीन लिया है।
सूरत की इमारत डायमंस बोर्स हीरे का व्यापार केंद्र होगी। इंडिया टेक एंड इन्फ्रा नाम के ट्विटर अकाउंट द्वारा इसका वीडियो भी पोस्ट किया गया है।
आप भी देखिए VIDEO…
15 मंजिला है सूरत डायमंस बोर्स
नवनिर्मित इमारत सूरत डायमंड बोर्स 15 मंजिला है। 35 एकड़ में फैली इस इमारत में नौ आयताकार स्ट्रक्चर हैं, जो सेंट्रल स्पाइन के जरिए आपस में कनेक्टेड है। 7.1 मिलियन वर्ग फुट फर्श की जगह है। इसमें एक मनोरंजन क्षेत्र और पार्किंग एरिया भी है, जो 7.1 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला है। इस बिल्डिंग को बनाने में चार साल का समय लगा है।
अब देखिए 4 शानदार फोटोज…
Surat Diamond Bourse
Surat Diamond Bourse
Surat Diamond Bourse
Surat Diamond Bourse
वन स्टॉप डेस्टिनेशन है बिल्डिंग
सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। यह बिल्डिंग हीरा कारोबारियों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। बिल्डिंग का बहुउद्देश्यीय बैंक्वेट हॉल सभी जरूरतों को पूरा करता है। इसमें कस्टम कार्यालय, बैंकिंग सुविधाओं, नीलामी हाउससेफ डिपॉजिट वॉल्ट के लिए प्रस्तावित संबद्ध सुविधाओं के साथ सभी के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्वेट और रेस्तरां, रसोई और कैफेटेरिया मौजूद है।
इसे बनाने में सेफिटी का खास ख्याल रखा गया है। यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया गया है। ये एफडीईएस हवाई अड्डे से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यात्रियों की सुविधा और वाहन पार्किंग के लिए 20 लाख वर्ग फुट जगह है।
क्या है डायमंड बोर्स?
एसडीबी डायमंड बोर्स एक गैर लाभकारी संगठन है, जो कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत रजिस्टर्ड है।
यह भी पढ़ें: NDA Meeting: दिल्ली में 38 दलों की बैठक शुरू, पीएम मोदी कर रहे अध्यक्षता, जानें क्या है BJP का प्लान?
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
58 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
2 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines