---विज्ञापन---

देश angle-right

यूएई, जर्मनी,स्पेन…के पासपोर्ट दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली, जानें भारत और उसके पड़ोसियों का हाल

World Passport Index Report 2024: दुनियाभर के पासपोर्ट की निगरानी करने वाली संस्था आर्टन कैपिटल ने विश्व पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में जानें क्या है दक्षिण एशिया के देशों की रैकिंग।

---विज्ञापन---

World Passport Index Report 2024: दुनियाभर के पासपोर्ट का अध्ययन कर रैंकिग जारी करने वाली आर्टन कैपिटल ने 2024 का पहला पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इंडेक्स के अनुसार यूएई के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट का तमगा हासिल हुआ है। यूएई के पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 180 है। गल्फ टूडे के रिपोर्ट की मानें तो यूएई को सूची में पहला स्थान इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने कूटनीतिक रणनीति के तहत दूसरे देशों के साथ रिश्ते मजबूत किए हैं।

जानकारी के अनुसार दूसरे नंबर पर जर्मनी, स्पेन, फा्रंस, इटली और नीदरलैंड का नंबर आता है। इन सभी देशो का स्कोर 178 हैं। यानी इन देशों के नागरिक 178 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर अधिकांश यूरोपीय देश जैसे फिनलैंड, नार्वे, स्वीडन हैं इन सभी देशों का मोबिलिटी स्कोर 177 है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान और अधिक गर्त में

आर्टन कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूएई के निवासी 50 देशों में जाने के बाद वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं बिना पूर्व वीजा के 130 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं 123 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। इधर इस सूची में भारत को 66वां स्थान मिला है। वहीं भारत का मोबिलिटी स्कोर 77 है इसका मतलब है भारतीय 77 देशों में यात्रा कर सकते हैं वहीं 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। वहीं भारत के पड़ोसी पाकिस्तान को सूची के निचले पांच देशों में स्थान मिला है। वहीं उसका मोबिलिटी स्कोर 47 है और उसके नागरिक 11 देशों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।

First published on: Jan 03, 2024 02:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola