Women Reservation Bill in Lok Sabha Updates Rahul Gandhi Debate Highlights: संसद के विशेष सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर बोलते हुए कहा कि मैं इसके समर्थन में हूं। लेकिन ओबीसी आरक्षण के बिना बिल अधूरा है। जब सांसदों को पुरानी संसद से नई संसद में ले जाया जा रहा था तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मौजूद होना चाहिए था। इमारे इंस्टीट्यूशंस में ओबीसी की भागीदारी कितनी है, मैंने इसकी रिसर्च की। सरकार चलाने वाले 90 सेक्रेटरी हैं, उनमें से तीन ही सिर्फ ओबीसी वर्ग से हैं। इसे जल्दी से जल्दी बदलिए। ये ओबीसी समाज का अपमान है।
राहुल गांधी का भाजपा सांसदों तंज- डरो मत
राहुल गांधी ने इस भाषण पर सांसदों ने हंगामा किया। जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि डरो नहीं। डरो मत। देश की आजादी की लड़ाई महिलाओं ने भी लड़ी थी। महिला आरक्षण बिल पर बिलकुल भी देरी नहीं करना चाहिए। इसे आज से ही लागू कर देना चाहिए।
ओम बिड़ला ने राहुल को टोका
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राहुल गांधी को टोका। कहा कि मैं राहुल गांधी से अपील करता हूं कि सदन में सदस्य बराबर हैं। इसलिए उन्हें डरो मत डरो मत नहीं कहें।
अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
इसके बाद डिबेट पर जवाब देने के लिए अमित शाह आए। उन्होंने कहा कि मैं संविधान के संशोधित करने वाले 128वें संशोधन पर बात करने के लिए यहां खड़ा हूं। ये कहते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर अमित शाह मुस्कराने लगे और राहुल गांधी की तरह जवाब दिया कि डरो मत।
कुछ लोगों के लिए ये मुद्दा राजनीतिक, बीजेपी के लिए नहीं
अमित शाह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल युग बदलने वाला विधेयक है। कल का दिन भारतीय संसद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। देश में एससी-एसटी के लिए जितनी सीटें आरक्षित हैं, उनमें से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी। कुछ लोगों के लिए महिला सशक्तीकरण का मुद्दा चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है। लेकिन मेरी पार्टी और मेरे नेता मोदी के लिए यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि मान्यता का मुद्दा है। मोदी ने ही भाजपा में महिलाओं को पार्टी पदों पर 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया।
यह भी पढ़ें: हालात ठीक नहीं, स्टूडेंट्स ज्यादा अलर्ट रहें, कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
6 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
8 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
9 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
12 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
14 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
14 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
14 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
15 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
15 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines