संसद में आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की एकजुटता ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए संशोधन विधेयक को गिरा दिया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे संविधान और लोकतंत्र की जीत बताते हुए सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के नाम पर संविधान को तोड़ने के लिए एक असंवैधानिक रास्ता चुना था, लेकिन विपक्ष ने इसे सफल नहीं होने दिया. उन्होंने कहा, “भारत ने देख लिया और ‘INDIA’ ने इसे रोक दिया. जय संविधान.”
प्रियंका गांधी: “खोखला प्रयास हुआ नाकाम”
प्रियंका गांधी ने कड़े शब्दों में कहा कि महिला आरक्षण देश की महिलाओं का हक है, जिसे कोई नहीं रोक सकता. संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण इस देश की महिलाओं का हक है जो उनको मिलने से कोई नहीं रोक सकता. एक दिन यह हकीकत में परिवर्तित होकर रहेगा. मगर बदनीयती से इसे 2011 की जनगणना और उस पर आधारित परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महिलाओं का मसीहा बनने का खोखला प्रयास आज नाकाम रहा. आज, देश के विपक्ष ने अपनी दृढ़ता और एकजुटता दिखाकर भारत के लोकतंत्र और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखा है.
भारत की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक माना जायेगा. आज से इस देश की आवाज़ को दबाने का काम बंद. मैं विपक्ष के सभी सांसदों को दिल से धन्यवाद देती हूं क्योंकि अंतर्मन में हम सब जानते हैं कि अगर ये तीन विधेयक पारित होते तो हमारे देश में लोकतंत्र नहीं बचता. अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करके हमने इस देश को राजनीति से ऊपर रखा है और देश के हित में अपना कर्तव्य निभाया है.
मल्लिकार्जुन खड़गे: “मोदी-शाह की साजिश औंधे मुंह गिरी”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी-शाह ने देश की आधी आबादी को ढाल बनाकर संघीय ढांचे और संविधान पर चोट करने की कोशिश की थी. खड़गे ने मांग की कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण 2029 के चुनावों से ही दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की असली परीक्षा होगी.
‘INDIA’ गठबंधन ने साफ कर दिया है कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हटेंगे.
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
42 mins agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
1 hr ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
2 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
2 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
4 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines