सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक बेहद भावुक वाकया सामने आया. अपनी याचिका पर पैरवी करने पहुंची एक महिला जजों के सामने ही रो पड़ी. खुद कोर्ट में पेश हुई इस महिला याचिकाकर्ता ने न्याय की गुहार लगाते हुए अचानक अपने गले से मंगलसूत्र उतारना शुरू कर दिया.यह पूरा वाकया देश के मुख्य सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने पेश आया.
मामला सहारा इंडिया की संपत्तियों की बिक्री से जुड़ा हुआ था. महिला सुनवाई के दौरान रोते हुए कहा कि उनका परिवार भोजन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी नहीं उठा पा रहा है. महिला ने यह भी कहा कि उनके लिए मंगलसूत्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है. ये कहकर महिला ने अपना मंगलसूत्र उतार दिया.
महिला हैदराबाद से आई थीं. सीजेआई के सामने पेश होते हुए महिला ने कहा कि माइलोर्ड एक एक शब्द हमारा भी सुन लिजिए. इस पर सीजेआई ने कहा कि आपका मामला सोमवार को सुना जाएगा. लेकिन महिला इस पर भी नहीं मानी. महिला ने सीजेआई से कहा कि हमारा परिवार बर्बाद हो गया है और हम 15 साल से जिंदगी नहीं जी रहे है.
सीजेआई ने फिर कहा कि आपका मामला सोमवार को स्पेशल बेंच सुनेगी और आपको कोर्ट आने की भी जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन कोर्ट की सुनवाई से जुड़ सकती हैं. इस पर याचिकाकर्ता महिला ने कहा कि नहीं, सर हम कोर्ट ही आएंगे, क्योंकि ये हमारी जिंदगी से जुड़ा मामला है. हमारे पास बच्चों के लिए खाने का इंतजाम करने के पैसे नहीं हैं, हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो चुका है.
संबंधित खबरें
भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 min agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines