Kerala News: केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने महिला पुलिस अधिकारी को परेशान करने के लिए थाने में 300 बार कॉल किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला पुलिस अधिकारी पर यौन संबंधों के लिए दबाव बना रहा था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये की सजा सुनाई है।
न्यूज साइट लाइव लॉ के अनुसार मामला केरल के कोच्चि का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने और यौन संबंधों के लिए दबाव बनाने के इरादे से लगातार उससे संपर्क किया था।
यह भी पढ़ेंः Independence Day से पहले पाकिस्तान से आई गुड न्यूज, 74 साल बाद गले मिले बिछुड़े भाई-बहन
आरोपी पर ये आरोपी हुए सिद्ध
रिपोर्ट में बताया गया है कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एर्नाकुलम, सजिनी बीएस ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने माना है कि अभियोजन पक्ष ने आईपीसी की धारा 354ए के तहत अपराध को साबित कर दिया, लेकिन पीछा करने का आरोप साबित नहीं हो सका।
मामले में पाया गया है कि आरोपी की हरकतों से पुलिस अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्यों को असुविधा, मानसिक पीड़ा और नापसंदगी हुई। इसके अलावा, इससे आम जनता की जानकारी और शिकायतों वाली आपातकालीन फोन कॉलों को सुनने के उनके सार्वजनिक कर्तव्य का निर्वहन नहीं हुआ।
कोर्ट ने की ये टिप्पणी
रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी की हरकत ने न केवल अभियोजन पक्ष और पुलिस स्टेशन के अन्य स्टाफ सदस्यों को असुविधा, मानसिक पीड़ा और नापसंदगी पैदा की है, बल्कि फोन कॉल में भाग लेने के उनके सार्वजनिक कर्तव्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जो एक आपातकालीन स्थिति भी हो सकती था।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
4 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
8 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines