हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला ने दरवाजा खोला तो सामने खड़ा मिला बाघ, जानें फिर क्या हुआ? देखें Viral Video

Wildlife Viral Video : वाइल्डलाइफ से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसके सामने एक बाघ खड़ा मिला। आइए जानते हैं कि फिर क्या हुआ।

विज्ञापन
Terrifying Video Viral

Wildlife Viral Video : वाइल्डलाइफ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और बाघ दिखाई दे रहा है। महिला के सामने बाघ खड़ा है। कुछ देर दोनों एक-दूसरे को देखते रहे। जैसे ही बाघ ने झपटा मारने की कोशिश की, वैसे ही महिला ने दरवाजा बंद कर लिया। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

नेचर इज अमेजिंग ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला को चाबी से दरवाजा खोलते हुए दिखाया गया है। जैसे ही दरवाजा खुलता है, एक बाघ उसके सामने खड़ा दिखाई देता है, जिसकी निगाहें महिला पर टिकी होती हैं। कुछ देर के लिए दोनों शांत रहते हैं। इस दौरान जैसे ही बाघ ने झपटा मारा, वैसे ही महिला चौंक जाती है और अपना दरवाजा बंद कर देती है।

वीडियो के साथ क्या लिखा है कैप्शन

विज्ञापन

वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है कि कल्पना कीजिए कि आप अपना दरवाजा खोलते हैं और यह देखते हैं… आप क्या करेंगे? इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खीचा है। अबतक इस वीडियो को 29 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वायरल वीडियो पर लोगों की आईं प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

वीडियो को लेकर कमेंट बॉक्स में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं, जिसमें हैरानी से लेकर जिज्ञासा तक शामिल है। कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि यह बाघ कोई पालतू जानवर है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि क्या यह किसी का विदेशी पालतू जानवर हो सकता है? यह बहुत शांत दिखता है। एक अन्य यूजर ने असहमति जताते हुए कहा कि वह बाघ मुझे पालतू जानवर जैसा नहीं लगता। यह जंगली जानवर लग रहा है।

महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे यूजर 

विज्ञापन

कुछ लोग महिला की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। एक यूजर ने लिखा कि मैं डर के मारे जम जाऊंगी, मुझे समझ नहीं आएगा कि मैं क्या करूंगी। एक अन्य ने मजाक में कहा कि बाघ के सामने दरवाजा कुछ भी नहीं है। उस महिला ने उसे बंद करने के बारे में जल्दी से सोचा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola