पालतू बिल्ली के चक्कर में गई जान, बचाने चली थी 8वीं मंजिल से गिर गई

Woman Lost Her Life Trying Rescue Pet Cat: बिल्ली के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही महिला फिसल गई और 8 मंजिल से नीचे गिर गई।

image (64)

Woman Lost Her Life Trying Rescue Pet Cat: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पालतू बिल्ली को बचाने के चक्कर में एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। ये मामला कोलकाता के टॉलीगंज का है। इलाके के एक अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर नैरो कंक्रीट शामियाना में एक पालतू बिल्ली का बच्चा फंस गया था। इस बिल्ली के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही महिला (33) फिसल गई और 8 मंजिल से नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

8वीं मंजिल से गिरी महिला 

मृतक महिला की पहचान अंजना दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजना दास एक महीने पहले ही इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी। ये हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे के आसपास लेक एवेन्यू रोड पर 2 बिल्डिंग के बीच में अंजना दास 8वीं मंजिल से गिरी, नीचे गिरने की जोरदार आवाज सुनकर तुरंत निवासियों और सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे। जहां उन्होंने खून से लथपथ अंजना दास को देखा।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

डॉक्टर ने मृत घोषित किया 

इसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस बिल्ली के बच्चे को महिला बचाने की कोशिश कर रही थी, उसे शामियाना से सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतक के पड़ोसियों ने कहा कि महिला पिछली शाम से अपने लापता बिल्ली के बच्चे की तलाश कर रही थी, जब उसने शामियाना पर अपनी बिल्ली के बच्चे को फंसा देखा तो उसे बचाने की कोशिश में लग गई। इसी बीच वो 8वीं मंजिल से नीचे गिर गई।

विज्ञापन

बुजुर्ग मां के साथ रहती थी महिला 

पुलिस के अनुसार, एक निवासी ने बताया कि उसने अंजना को अपने जूते उतारते हुए और छत से शामियाने तक पहुंचने की कोशिश करते हुए देखा था। जिस बिल्ली को उसने डेढ़ महीने पहले गोद लिया था, उसने लगभग हफ्ते भर पहले 3 बच्चों को जन्म दिया। अंजना अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ