हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मर्सिडीज से महिला को कुचलने वाले को पीटा, Bengaluru में अमीरजादे को ऑन द स्पॉट सजा

Bengaluru News: बेंगलुरु में शनिवार रात एक महिला को मर्सिडीज से टक्कर मार दी गई। जिसमें महिला की मौत हो गई। मर्सिडीज चलाने वाला 20 साल का युवक था, जिसने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन

Bengaluru News: 19 मई 2024 को पुणे में एक पोर्शे कार ने दो IT इंजीनियर्स को टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों युवक-युवती की मौत हो गई। ये केस देश में चर्चा का विषय बना, क्योंकि कार चलाने वाला एक नाबालिग था। वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां पर एक 20 साल के युवक ने अपने पिता की मर्सिडीज-बेंज से महिला को टक्कर मार दी। यह युवक भी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

सड़क पार कर रही थी महिला

बेंगलुरु में शनिवार रात केंगेरी में सड़क पार कर रही संध्या (30) को मर्सिडीज-बेंज ने टक्कर मार दी। इस कार को चलाने वाला 20 साल का एक युवक धनुष था, जिसने शराब पी हुई थी। वह अपने दोस्त के साथ मैसूरु हाईवे की तरफ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। पुलिस ने बताया कि संध्या केंगेरी के पास एक फर्म में काम करती थी। हादसे वाली रात वह केंगेरी मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क पार कर रही थी।

ये भी पढ़ें: Viral Video: दोस्त को पटाखे के डिब्बे पर बैठाकर लगा दी आग, शर्त के चक्कर में चली गई जान

हादसे में महिला की मौत

जिससे एक्सीडेंट हुआ उस मर्सिडीज (KA-01-MZ-9903) को धनुष के पिता परमेश ने खरीदा था। परमेश एक ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। पुलिस का कहना है कि धनुष अपने दोस्त के साथ यशवंतपुर के पास एक मॉल गए और शराब पीने गया था। रास्ते में स्पीड-ब्रेकर था जो धनुष को दिखा नहीं, तेज रफ्तार होने की वजह से धनुष ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान कार के सामने संध्या आ गई। धनुष टक्कर मारकर मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक बाइक वाले को भी टक्कर मारने की भी जानकारी मिली है। सड़क पर बेसुध पड़ी संध्या को राहगीरों ने एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिग्नल पर रोक लोगों ने की पिटाई

अधिकारियों के मुताबिक, धनुष एक्सीडेंट के बाद भाग गया, लेकिन 500 मीटर दूर अगला सिग्नल था जहां पर उसे कार रोकनी पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने धनुष को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने धनुष के दोस्त को छोड़ दिया है। जांच में पता चला कि धनुष ने शराब पी रखी थी, उस पर बीएनएस धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसे बेंगलुरु सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड बस हादसे में 8 ने अस्पताल में तोड़ा दम, मृतकों के नाम आए सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें