हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Woman Kidnapping Video: चार बदमाशों ने महिला को किडनैप करने की कोशिश की, फिर ऐसे भागे बदमाश

विज्ञापन

Woman Kidnapping Video: हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को किडनैप करने की कोशिश की। हालांकि, बदमाश वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं रहे और घटनास्थल से भाग निकले।

पूरे मामले का वीडियो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, मामले की जानकारी के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

जिम के बाहर वारदात को अंजाम देने की कोशिश

मामला यमुनानगर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को महिला अपनी कार से जिम गई थी। जिम से निकलने के बाद महिला अपनी कार में बैठी। थोड़ी देर बाद वहां कुछ बदमाश पहुंच गए और महिला को किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन चंद सेकंड के बाद ही उन्हें वहां से भागना पड़ा।

विज्ञापन

बदमाशों को देख एक्टिव हुई महिला

बदमाशों को देखने के बाद महिला तुरंत एक्टिव हो गई और मजबूती से उनका विरोध किया जिसके बाद बदमाश वहां से भागने को मजबूर हो गए। यमुनानगर के DSP कमलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि महिला को किडनैप करने की कोशिश की गई है। चार में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद जल्द ही अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola