Woman Daughter after Contact With High-Voltage Electric Wire: कर्नाटक के बेंगलुरु से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद एक महिला और उसके नौ महीने की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कडुगोडी (23) और उसकी बेटी सुविकास ली (9 महीने) के रूप में की है।
इस मामले में व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि रविवार सुबह 6:00 बजे कडुगोडी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत होप फार्म के पास BESCOM विभाग से संबंधित एक बिजली का तार गिर गया था। जिसके संपर्क में महिला और बच्चा आ गया था। जिसके बाद मृत मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: 46 साल बाद मिला ‘इंसाफ’; पेंशन को लेकर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मामला सबक भी सिखाएगा
बिजली विभाग से पूछतााछ जारी
अधिकारी ने आगे बताया कि इस संबंध में व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है, सभी संबंधित BESCOM अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) कर्नाटक के आठ जिलों में बिजली वितरण के लिए जिम्मेदार है। घटना पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि दो महीने पहले कर्नाटक से भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। जिसमें एक आठ महीने की बच्ची के मुंह में गलती से मोबाइल चार्जर लग जाने से उसकी जान चली गई थी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मतातम छा गया था।
ये भी पढ़ें: न कोई वजह बस दीवार पर लिखे तीन लोगों पर इल्जाम, कपल ने अपनी चार साल की बच्ची के साथ खत्म की लाइफ
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
44 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines