Wrestlers Issue: अब महिला एथलीटों के साथ रहेगी महिला कोच, अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में दिया जवाब
Edited By Bhola Sharma

Union Minister Anurag Thakur
Edited By Bhola Sharma

Union Minister Anurag Thakur
Wrestlers Issue: संसद का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हुआ। इस दौरान राज्यसभा में पहलवालों के यौन शोषण का मुद्दा उठा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखित जवाब दिया है। साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के साथ कोई अनहोनी न हो, इसके लिए 4 अहम उपाय भी सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि अब महिला एथलीट्स के साथ महिला कोच का होना अनिवार्य है।
(c) Pre-camp sensitization modules to be designed and presented to all athletes, coaches and support staff together before commencement of any National Coaching Camp and Foreign Exposure.
(d) Increasing the strength of women Coaches/Support Staff in National Coaching Camps by…
— ANI (@ANI) July 20, 2023
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पहलवानों की शिकायतों के आधार पर दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को नियमित जमानत दी। अदालत ने दोनों को 25-25 हजार रुपए के निजी जमानत मुचलके पर जमानत दी है।
अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कई शर्तें लगाईं और कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रेरित नहीं करेंगे और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।
देश की 6 महिला पहलवानों ने WFI चीफ रहे बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे. दिल्ली के जंतर -मंतर पर महीनों तक धरना प्रदर्शन किया। जब मामला बढ़ा तो बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: