CJP प्रोटेस्ट के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गए हैं. छात्रों और युवाओं से सीधे बात करने के लिए पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम का रास्ता चुना है. बीती शुक्रवार रात पीएम मोदी ने पांचवीं बार युवाओं को संदेश देते हुए वीडियो पोस्ट किया. पीएम ने कहा कि वो उन छात्राओं को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. पीएम मोदी के इस वीडियो पर अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने पीएम मोदी की माफी वाले बयान को लेकर सवाल उठाया.
पीएम मोदी के वीडियो पर अभिजीत ने क्या कहा?
पीएम मोदी के वीडियो के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चीफ अभिजीत दिपके ने सरकार से यह सवाल पूछा कि क्या केवल सार्वजनिक रूप से माफी देने की बात की जाएगी या फिर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को भी वापस लिया जाएगा. अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या सिर्फ रील में माफ करेंगे या फिर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे?’ अभिजीत का ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: बारिश बनी आफत! जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड से कई गाड़ियां बहीं, असम समेत कई राज्यों में मानसून का प्रकोप
प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द
अभिजीत के अलावा कुछ छात्र संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सरकार के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों का प्रदर्शन जारी थी. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे. ऐसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित तौर पर एफआईआर दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: EPFO New Claim Rules: EPFO का 7 करोड़ खाताधारकों को बड़ा तोहफा, अब 2 दिन में सेटल होगा PF क्लेम
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines