पटना: बिहार की सियासत ने फिर करवट ली और नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महागठबंधन का दामन थाम लिया। 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले नीतीश कुमार को अब पीएम फेस की रेस में बताया जा रहा है। देश के पीएम बनने की रेस में होने के सवाल पर उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मेरा काम यह है कि सभी लोगों के लिए काम कर सकूं।
‘PM की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है’
नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे…। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से मेरी पार्टी के लोगों का क्या हाल हो रहा था। लोगों को बहुत तकलीफ हो रही थी। सभी ने कहा, पार्टी सुरक्षित रहनी चाहिए। इसलिए हम अलग हो गए।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले हम यहां का काम निपटाएंगे फिर हम कहीं और जाएंगे। ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग के बारे में नीतीश ने कहा कि ऐसा करने वालों के जनता देख लेगी। 2024 चुनावों के लिए हम बस विपक्ष को एकजुट करने का काम करेंगे।
10 लाख नौकरी पर क्या बोले नीतीश?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे के सवाल पर कहा है कि तेजस्वी यादव ने जो कहा है कि वह सही है। हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। नौकरियों के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बुधवार को बड़ा बयान दिया था।
तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जाएंगी, जितनी पहली कभी नहीं दी गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ अकेली एक पार्टी ही बचेगी।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 hrs agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
3 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
13 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
14 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
16 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines